Sunday, May 11, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

सीधी में आज होगी अनोखी और भव्य होली, सभी तैयारियां पूरी

विन्ध्य प्रदेश में पहली बार खेली जाएगी मालवा की होली, रंग पंचमी में होगी भव्य फूलों की होली। भव्य आयोजन के लिए की गई विशेष व्यवस्था। व्यापारी संघ सीधी के तत्वावधान में रंगपंचमी महोत्सव का आयोजन। पूरे विंध्य प्रदेश में पहली बार हो रहा है इस तरह का आयोजन

Frontier Desk by Frontier Desk
14/03/20
in अपराध संसार, मुख्य खबर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आनंद अकेला की स्पेशल रिपोर्ट
सीधी। विन्ध्य प्रदेश में पहली बार मालवा और वृंदावन की विश्व प्रसिद्ध होली आज सीधी में खेली जाएगी। व्यापारी संघ सीधी के तत्वावधान में रंग पंचमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए बृज मंडली के विशेष कलाकार सीधी पहुंच चुके हैं। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

sidhi holi
सीधी में खेली जाएगी होली। फोटो साभार गूगल

रंग पंचमी के दिन खेली जाने वाली मालवा की होली पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। मालवा की होली इतनी ज्यादा मशहूर है कि विश्वभर से लाखों की संख्या में विदेशी पर्यटक इसे देखने आते हैं। यही कारण है कि होली के बाद हफ्ते भर मालवा की गलियां होली के रंगों से सराबोर रहती है। विश्व भर में भारत की एक और जो होली मशहूर है वो है बृज की होली। फूलों के रंगों से जब राधाकृष्ण की टोली सराबोर होती है तो दर्शकों को भाव-विभोर कर देती है। विश्व की प्रसिद्ध इन दोनों होली का संगम पहली बार विंध्य नगरी सीधी में देखने को मिलेगा। पूरे विंध्य में यह पहला मौका है जब किसी एक नियत स्थान पर मालवा और विंध्य की होली एकसाथ खेली जाएगी।

गौरतलब है कि व्यापारी संघ सीधी के तत्वावधान में गांधी चौक स्थित पार्किंग स्थल पर रविवार 15 मार्च को रंग पंचमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। व्यापारी संघ के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने नेशनल फ्रंटियर के साथ विशेष बातचीत में इस भव्य होली के स्वरूप पर चर्चा की। आइये जानते हैं कि आखिर क्या खास है रंगपंचमी महोत्सव में खेली जाने वाली मालवा की होली में।
अनोखी होगी मालवा की होली
व्यापारी संघ के अध्यक्ष लालचंद्र गुप्ता ने बताया कि रंगपंचमी के दिन खेली जाने वाली यह होली अपने आप में अनोखी होगी। इस होली को पूरी तरह से मालवा के स्वरूप में ही खेली जाएगी। व्यापारी संघ की तरफ से इस होली के सफल आयोजन की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। यह होली रंग पंचमी के अवसर पर रविवार को दो चरणों में होगी। पहले चरण में होली की मस्ती के सभी में एकता का संदेश देते हुए नगर भ्रमण का कार्यक्रम किया जाएगा। यह नगर भ्रमण कार्यक्रम अपने आप में अनूठा होगा।

sidhi holi
सीधी में खेली जाएगी होली। फोटो साभार गूगल

1000 लोग होली के विशेष परिधान पहन करेंगे नगर भ्रमण

लालचंद गुप्ता ने बताया कि नगर भ्रमण कार्यक्रम के आयोजन को विशेष स्वरूप प्रदान किया जाएगा। जिसके तहत होली के विशेष परिधान लखनऊ से बनवाए गए हैं। यह परिधान सफेद रंग के कुर्ते, पयजामे और लाल पट्टा के रूप में होगा। इस तरह के 1000 परिधान की व्यवस्था की गई है। व्यापारी संघ के कार्यकर्ता और नगर भ्रमण कार्यक्रम में शिरकत करने वाले सदस्य इन परिधानों को व्यापारी संघ से संपर्क करके प्राप्त कर सकते हैं। नगर भ्रमण कार्यक्रम सीधी के गांधी चौक से शुरू होगा जो डीपी काम्पलेक्स, पुराना बस स्टैंड, लालता चौक, पटेल पुल, अमहा तिराहा, सराफा बाजार, मित्र निवास लाज, डाकरघर, सम्राट चौक, अस्पताल चौक, पूजा पार्क, गायत्री मंदिर होते हुए गांधी चौक पार्किंग स्थल पर समाप्त होगा।

lal chand gupta
व्यापारी संघ के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता।

होली के रंगों की फुहारों के साथ नगर भ्रमण

संघ के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने बताया कि 1000 व्यापारी संघ के युवा एक ड्रेस कोड के साथ नगर भ्रमण करेंगे। नगर भ्रमण में डांस ग्रुप्स द्वारा डीजे की धुनों पर नृत्य, आदिवासियों द्वारा सैला नृत्य, डुंगडुगी बजाते हुए नृत्य, फाग गाने वाले की टोली शामिल रहेगी। इसके साथ ही विशेष झांकी में वृज की फूलों की होली खेलते राधा-कृष्ण की टोली आकर्षण का केंद्र रहेगी।

sidhi holi
सीधी में खेली जाएगी फूलो की होली। फोटो साभार गूगल

मंगवाई गई है होली की विशेष मशीन

व्यापारी संघ के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने बताया कि रंगपंचमी महोत्सव को विशेष बनाने के लिए इंदौर से होली के रंगों की विशेष मशीन लाई गई है। इस मशीन का उपयोग ज्यादातर फिल्मों या फिर होली के विशेष आयोजनों में होता है। यह मशीन एक बार में 25 किलो अबीर, रंग और फूल आकाश में फैला देती है। इस मशीन को चलाने के बाद आकाश पूरी तरह से रंगीन हो जाता है। उन्होंने बताया कि रंग महोत्सव के दौरान पूरी तरह से सूखी होली खेली जाएगी। इसके लिए विशेष अबीर की व्यवस्था की गई है। यह अबीर शरीर के किसी अंग को नुकसान नहीं पहुंचाता है। इसके अलावा वाराणसी से कई क्विटंल विशेष फूल मंगवाए गए हैं। इसके अलावा हवा में गुलाबी महक लाने के लिए विशेष सुगंधित गुलाब की व्यवस्था की गई है।

महोत्सव को दो चरणों में बांटा गया

अध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने बताया कि रंग पंचमी महोत्सव को दो चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में नगर भ्रमण का कार्यक्रम होगा जो सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा इसमें अबीर के रंगों की होली खेली जाएगी। जो गांधी चौक स्थित पार्किंग स्थल पर होगी। इसी स्थान पर दूसरे चरण में शाम पांच बजे से होली मिलन समारोह होगा। जिसमें बृंदावन की बृज मंडली के साथ फूलों की होली खेली जाएगी। इसमें बृंदावन की विशेष टोली बुलाई गई हैं, जिसमें चार महिला सदस्य राधाकृष्ण के रूप में फूलों की होली खेंलेंगी।

sidgi holi
सीधी में खेली जाएगी होली। फोटो साभार गूगल

पूरी तरह से होगा पारिवारिक माहौल

व्यापारी संघ के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने बताया कि रंग पंचमी महोत्सव के दौरान होने वाले आयोजन पूरी तरह से पारिवारिक माहौल में होगा। इसमें सीधी के सभी नगरवासी परिवार सहित मालवा और बृज की होली देख सकते हैं। आयोजन में सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन में किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो खासतौर से पारिवार के साथ शिरकत करने आए सदस्यों के साथ इसका विशेष ध्यान रखा है। आयोजन में महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। होली मिलन और फूलों की होली खेलने के लिए महिलाओं की अलग व्यवस्था की गई है।

रंग पंचमी महोत्सव में ठंडाई की विशेष व्यवस्था।

विशेष ठंडाई की है व्यवस्था

नगर भ्रमण के साथ ही पूरे महोत्सव के दौरान होली के विशेष प्रसाद ठंडाई की व्यवस्था की गई है। जिसे आयोजनकर्ता की टीम द्वारा विशेष रूप से तैयार करवाया गया है। इसके अलावा होली का विशेष महाप्रसाद तैयार करवाया जा रहा है। इसके अलावा नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पर विशेष रूप से व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि रंग पंचमी महोत्सव को लेकर सभी तैयारिया पूरी कर ली गई है। व्यापारी संघ के अध्यक्ष लालचंद्र गुप्ता ने सीधी व विंध्यक्षेत्र के सभी नागरिकों से परिवार सहित इस भव्य और अनूठे होली के कार्यक्रम में शिरकत करने का अनुरोध किया है। साथ ही नगर भ्रमण के दौरान पहने जाने वाले विशेष परिधान को उनसे संपर्क करके प्राप्त किया जा सकता है।

नोटः यह खबर कापीराइट है। समस्त अधिकार प्रकाशक के पास सुरक्षित।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.