Thursday, April 30, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर से ओलंपिक के लिए खिलाड़ी तैयार किये जाएंगे : रेखा आर्य

Frontier Desk by Frontier Desk
05/04/25
in देहरादून
खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर से ओलंपिक के लिए खिलाड़ी तैयार किये जाएंगे : रेखा आर्य

खेल मंत्री रेखा आर्य बैठक लेते हुए।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखंड में नेशनल गेम्स के लिए तैयार किए गए खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर से 2036 ओलंपिक के लिए खिलाड़ी तैयार किये जाएंगे। जिसके लिए उत्तराखंड खेल विभाग लिगेसी प्लान को तैयार कर रहा है। इसके तहत 2036 ओलंपिक के लिए उत्तराखंड से 30 से 40 खिलाड़ी तैयार करेगा। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम स्थित खेल सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्य ने खेल विभाग के लिगेसी प्लान को लेकर बैठक ली।

उन्होंने इस मौके पर कहा हाल में उत्तराखंड में हुए ऐतिहासिक नेशनल गेम्स के लिए प्रदेश में तैयार हुए वार्ड क्लास खेल अवस्थापन विकास को प्रदेश की लिगेसी के रूप में देखा जा रहा है। इसके उपयोग से यह साबित भी होना चाहिए। उन्होंने कहा उत्तराखंड के स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिगेसी प्लान को इस तरह से तैयार करना है। जिससे हम 10 साल बाद के लक्ष्यों पर अभी से काम करना शुरू कर सकें।

आज हमने स्पोर्टस लिगेसी प्लान को अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा कर अंतिम रूप दिया।

रजत जयंती खेल परिसर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के सभागार में आयोजित बैठक में मैंने अधिकारियों से कहा कि 2036 के ओलंपिक में हमारे प्रदेश से कम से कम 30 से 40 एथलीट शामिल होने चाहिए। इसकी… pic.twitter.com/mqFecK3wRY

— Rekha Arya (@rekhaaryaoffice) April 4, 2025

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा हमारा लक्ष्य 2036 ओलंपिक में उत्तराखंड से 30 से 40 खिलाड़ियों को शामिल करना है। इसके लिए अभी से तैयारी करनी होगी। इसके अलावा उन्होंने अगले राष्ट्रीय खेलों में भी उत्तराखंड को टॉप फाइव में पहुंचाने के लिए भी खिलाड़ियों को तैयारी करने के निर्देश दिए है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने बैठक के बाद बताया हम लिगेसी प्लान में 23 खेल अकादमी बनाने जा रहे हैं। उनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमाण पत्र रखने वाले कोच अप्वॉइंट किये जाएंगे। इसके अलावा सहायक कोच भी होंगे।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया इन सभी अकादमियों की देखरेख संचालन के लिए एक हाई पावर स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ उत्तराखंड का गठन किया जा रहा है। जिसके मुखिया मुख्यमंत्री होंगे। इसमें कई विभागों के सचिव भी सदस्य होंगे। साथ ही उच्च शिक्षा जगत के लोगों को भी इसमें रखा जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया देशभर में खिलाड़ियों को तलाशने और तराशने का काम करने वाली संस्था स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का भी इसमें सहयोग लिया जा रहा है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .