Thursday, May 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

राज्य सरकार के मूल मंत्र “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि” : सीएम धामी

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
13/04/26
in देहरादून
राज्य सरकार के मूल मंत्र “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि” : सीएम धामी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • सीएम ने ने चार विधानसभा क्षेत्रों की घोषणाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों पर दिए सख्त निर्देश
  • प्रभावित विधानसभाओं के सभी विधायकों ने सीएम का जताया आभार
  • 15 दिन के अंदर आवश्यक धनराशि जारी करने के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में डीडीहाट, गंगोलीहाट, कपकोट और बागेश्वर विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन घोषणाओं पर अभी तक शासनादेश जारी नहीं हुए हैं, उन पर अधिकतम 20 दिनों के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की देरी न हो।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य सरकार के मूल मंत्र “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि” के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में आने वाली बाधाओं का त्वरित समाधान किया जाए और योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समाधान संबंधित क्षेत्र के विधायकों के साथ समन्वय बनाकर किया जाए।

सचिवालय में विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट, गंगोलीहाट, कपकोट एवं बागेश्वर से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को माननीय विधायकों से प्राप्त सुझावों और समस्याओं पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

अधिकारियों को निर्देश दिए कि… pic.twitter.com/6p30AMiZS9

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 13, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित मामलों की जनपद स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए और प्रक्रियाओं को तेज किया जाए ताकि विकास कार्यों में विलंब न हो। साथ ही विभागीय समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया गया।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी सड़कों के रखरखाव को लेकर मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि संबंधित विभागों की एक समन्वय समिति गठित की जाए, जो सड़कों के मेंटेनेंस कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करेगी। बरसात के मौसम से पहले सभी सड़कों के पैच वर्क को पूरा करने के भी निर्देश दिए गए।

खेल अवसंरचना को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन स्थानों पर खेल मैदानों के लिए भूमि उपलब्ध हो चुकी है, वहां 15 दिनों के भीतर आवश्यक धनराशि जारी की जाए, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो सके।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कनालीछीना से पिपली बगड़ीगांव तक मोटर मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही कपकोट के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय में पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित करने की कार्यवाही तथा बागेश्वर जिला अस्पताल में मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े सभी कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए और समयबद्ध तरीके से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, विधायक कपकोट सुरेश गड़िया, विधायक बागेश्वर पार्वती दास, वर्चुअल माध्यम से विधायक गंगोलीहाट फकीर राम, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, विशेष प्रमुख सचिवअमित सिन्हा, सचिव शैलेश बगौली, एस.एन. पाण्डेय, संबंधित विभागीय सचिव, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत (वर्चुअल), जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष भटगांई और जिलाधिकारी बागेश्वर आकांक्षा कोण्डे उपस्थित रहे।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .