RSS पर दिए बयान, राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। आरएसएस पर की गई​टिप्पणी के एक मामले में राहुल गांधी के खिलाफ हरिद्वार कोर्ट में मानहानि का मुकदमा कराया गया है। मामले की सुनवाई 12 अप्रैल को होगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म होने के बाद से राहुल गांधी को लेकर पूरे देश में कांग्रेस सड़कों पर उतरी हुई है। जिसके खिलाफ कांग्रेसी जमकर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन राहुल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आरएसएस कार्यकर्ता कमल भदौरिया ने हरिद्वार कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने बताया कि राहुल गांधी ने 9 जनवरी 2023 में कुरुक्षेत्र अंबाला में एक बयान में आरएसएस को 21वीं सदी का कौरव बताया था।

यह भी कहा था कि आज के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं। हाथों में लाठियां लेते हैं। शाखा लगाते हैं। 2 से 3 सबसे अमीर अरबपति कौरवों के साथ खड़े हैं। वाद दायर करने वाले कमल भदौरिया ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से आरएसएस के कार्यकर्ता होने के नाते वो आहत हुए हैं। राहुल गांधी के बयान को उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कृत्य बताते हुए हरिद्वार न्यायालय में वाद दायर किया है। जो कि हरिद्वार जिला एवं सत्र न्यायालय में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वितीय शिव सिंह की अदालत में मानहानि के वाद को प्रकीर्ण वाद के रूप में स्वीकार करते किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *