Friday, March 13, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home मुख्य खबर

राज्यव्यापी नशामुक्ति अभियान शुरू, इन जगहों पर चलेंगी बुलडोजर : CM शिवराज

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
03/10/22
in मुख्य खबर
राज्यव्यापी नशामुक्ति अभियान शुरू, इन जगहों पर चलेंगी बुलडोजर : CM शिवराज
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

भोपाल : मध्यप्रदेश में महात्मा गांधी की जयंती पर दो अक्टूबर से राज्यव्यापी नशामुक्ति अभियान शुरू हो गया है। राज्य शासन द्वारा आयोजित यह अभियान दो अक्टूबर से 30 नवम्बर तक चलेगा। इसमें शैक्षणिक, स्वयंसेवी, सामाजिक संस्थाओं और धर्मगुरुओं की सहभागिता से प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाल परेड मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ”विकास गतिविधियों के साथ नागरिकों की जिंदगी को बनाना और उनके जीवन को बचाना सरकार की जिम्मेदारी है। नशा करने से शरीर, मन, बुद्धि और परिवार सभी को नुकसान होता है। नशे के मकड़ जाल में फंसने वाले का जीवन तबाह और बर्बाद हो जाता है। समाज को नशामुक्त बनाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।”

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के सभी बेटे-बेटियां एवं भाई-बहन आज सब एकजुट होकर प्रदेश को नशामुक्त बनाने की प्रतिज्ञा लें। चौहान ने उपस्थित जन-समुदाय को नशामुक्त मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि सरकार और समाज मिल कर प्रदेश को नशामुक्त बनाएंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ”प्रदेश में नशे की गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए ऐसी आबकारी नीति बनाई जाएगी, जिससे शराब को प्रोत्साहन नहीं मिले और न पीने वालों को परेशानी का सामना करना पड़े। हुक्का लॉउंज जैसी गतिविधियां प्रदेश की धरती पर नहीं चलेंगी और आवश्यकता पड़ी तो बुलडोजर चलाकर इन्हें ध्वस्त कर दिया जाएगा।”

चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार संकल्प लेती है कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ चौतरफा प्रहार होगा और उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 11 अक्टूबर को ‘श्री महाकाल लोक’ के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेशवासियों को उज्जैन आमंत्रित किया। चौहान ने कहा कि यदि उज्जैन नहीं आ सकें तो अपने ग्राम और नगर में ही इस भक्तिमय वातावरण में अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित कर भजन-कीर्तन कर कार्यक्रम में भावनात्मक रूप से सहभागी बनें।

इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जारी नशामुक्त भारत में केंद्रीय गृह मंत्रालय सहित सभी मंत्रालयों द्वारा संयुक्त रूप से गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। नशामुक्ति के लिए बनाए गए नवचेतना मॉड्यूल से शिक्षकों और विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .