Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

यमुनोत्री विधायक और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी पर रोक

Frontier Desk by Frontier Desk
06/10/25
in देहरादून
यमुनोत्री विधायक और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी पर रोक
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने प्रदेश के यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक संजय डोभाल व बड़कोट नगर पालिका के अध्यक्ष उनके भाई व उनके अन्य 150 समर्थकों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के मामले में दर्ज मुकदमे को निरस्त करने व उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने के मामले पर सुनवाई की।

मामले की सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकलपीठ ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए सर्वाेच्च न्यायालय का आदेश अरनेश कुमार बनाम बिहार राज्य में दिए दिशा निर्देशों के आधार पर उनसे जांच में सहयोग करने को कहा है। मामले के अनुसार पिछले दिनों, पुलिसकर्मियों के द्वारा एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल, नौगांव ब्लॉक प्रमुख पति अजवीन पंवार और कपिल रावत सहित उनके समर्थकों ने बड़कोट में नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया था।

इस विरोध प्रदर्शन के कारण हाईवे कई घंटों तक बंद रहा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए विधायक संजय डोभाल, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल, अजवीन पंवार, कपिल देव रावत और 22 अन्य नामजद व्यक्तियों के साथ-साथ करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ 6 सितम्बर को मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस का कहना है कि इन सभी पर सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने और हाईवे जाम करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इन लोगों के खिलाफ दर्ज था मुकदमारू पुलिस द्वारा जारी की गई सूची में जिन लोगों के नाम शामिल हैं, उनमें प्रमुख रूप से यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल, नौगांव ब्लॉक प्रमुख पति अजवीन पंवार, वासुदेव डिमरी, कपिल रावत, रविन्द्र रावत, सचिन राणा, चेतन सिंह रावत, आनन्द सिंह रावत, बृजमोहन सिंह राणा, भगत राम बहुगुणा, सुमित रावत, जगमोहन सिंह, प्रवीन चौहान, गोबिन्द सिंह रावत, सभासद संजीव राणा, मुकेश, विकास जयाडा, सुलभ डिमरी, कृष्णपाल सिंह, आशीष, सुरेश असवाल, प्रदीप जयाडा, सौरभ रावत, रमित रावत, और यशवन्त रावत शामिल हैं।

जबकि विधायक व उनके समर्थकों का कहना है कि पुलिस ने उनके एक समर्थक को रात साढ़े 11 बजे उसके घर से उठा लिया था। उसी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। बहरहाल नैनीताल हाईकोर्ट ने अब गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .