Friday, March 13, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड: सीएम धामी के अधिकारियों को कड़े निर्देश, 10 दिन में सुधारें व्यवस्थाएं

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
14/11/21
in उत्तराखंड, समाचार
उत्तराखंड: सीएम धामी के अधिकारियों को कड़े निर्देश, 10 दिन में सुधारें व्यवस्थाएं
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

पिथौरागढ़ l मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में विकास भवन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही जिले की मुख्य समस्याओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने संचालित प्रमुख निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बेस चिकित्सालय भवन के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदाई संस्था को यथाशीघ्र कार्य पूर्ण करने एवं बेस चिकित्सालय को एक माह के भीतर संचालित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आगामी 10 दिन के भीतर जिला एवं महिला चिकित्सालय में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धनराशि अवमुक्त करने के बावजूद भी पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज निर्माण का कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संविदा के तहत रखे गए स्वास्थ्य कर्मी जिन्हें वर्तमान में हटा दिया गया है। उन्हें पुनः सेवा में रखे जाने की मांग पर मुख्यमंत्री द्वारा सचिव चिकित्सा को दूरभाष पर जिले में पूर्व में रखे गए इन संविदा चिकित्सा कर्मियों को पुनः आगामी 31 मार्च 2022 तक रखे जाने के निर्देश दिए गए।

इसके लिए जिलाधिकारी को शीघ्र ही प्रस्ताव भी शासन को भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन कार्मिकों का पूर्व में की गई सेवाओं का वेतन भुगतान हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से धनराशि भी जारी कर दी गयी है। जिला मुख्यालय में वाहन पार्किंग की समस्या के सम्बन्ध में आवश्यक प्रस्ताव उपलब्ध कराए जाने के साथ ही मुख्यमंत्री ने आगामी 10 दिनों में जिला मुख्यालय में निर्मित बहुमंजिला कार पार्किंग को हस्तान्तरित करते हुए संचालित करने के निर्देश दिये। बैठक में तहसील धारचूला के काली नदी किनारे तटबंध निर्माण की समीक्षा के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया कि धारचूला के काली नदी किनारे भू कटाव की रोकथाम हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा गया है उक्त संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में पूर्व गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा गलत कार्य करने वाली एजेंसियों के खिलाफ जिलाधिकारी त्वरित कार्यवाही करें। बैठक में सड़कों की स्थिति आदि की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि मानसून काल में बंद 268 सड़कों में से 265 सड़कों को यातायात हेतु खोल दिया गया है। एक महत्वपूर्ण सड़क दारमा घाटी को जोड़ने वाली सड़क को शीघ्र खोले जाने हेतु तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बैठक में अवगत कराया कि जिले में 254 किमी सड़क मार्ग में से 228 किमी सड़क मार्ग में पैच वर्क का कार्य पूर्ण कर लिया गया है शेष में कार्य जारी है।

पीएमजीएसवाई के अंतर्गत कुल 271 सड़कों में से 144 सड़कों का कार्य पूर्ण हो गया है। जल जीवन मिशन अन्तर्गत प्रथम फेस के अंतर्गत 60 फीसदी कार्य पूर्ण हो गया है। कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने अवगत कराया कि जिले में प्रथम डोज 99 फीसदी व्यक्तियों को तथा 62 फीसदी लोगों को द्वितीय डोज की कोविड वैक्सीन लग गई है, आगामी 15 दिसम्बर तक शत प्रतिशत वैक्सीनेशन जिले में हो जाएगा। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि वनाधिकार के अंतर्गत 35 में से 27 को पट्टे जारी कर दिये गए हैं, जिले में 5 करोड़ से अधिक लागत के कार्यों को तेजी से किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री घोषणा अन्तर्गत 234 घोषणाओं में से 63 पूर्ण हो गई है शेष में कार्यवाही गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं को शीघ्र ही पूर्ण करें। इसके अतिरिक्त जिले में वर्तमान तक चारों सैक्टरों अंतर्गत कुल 85.69 प्रतिशत धनराशि व्यय कर ली गई है। बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा विकास भवन सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम अन्तर्गत आम जनता तथा विभिन्न संगठनों आदि की समस्याएं भी सुनी तथा उनके समाधान का पूर्ण भरोसा दिलाते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिये।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .