उत्तराखंड : मतदान केंद्र में डीबीएस कॉलेज के छात्रों ने संभाली कमान, इस तरह की लोगों की मदद

देहरादून l उत्तराखंड के रायपुर विधानसभा में संपन्न हुए चुनाव में 25 से 35 तक के मतदान केंद्र (राजकीय प्राथमिक विद्यालय अधोइवाला, विनोद मॉडर्न स्कूल विकास लोक, बारात घर अंबेडकरनगर) में NSS वैलेंटीयर डीबीएस कॉलेज के छात्रों ने समस्त बूथों पर  मतदाताओं को सैनिटाइजेशन के साथ-साथ थर्मल स्कैनिंग व वरिष्ठजन व दिव्यांगजन की मतदान करने में मदद की l

डीबीएस कॉलेज

इस कार्य हेतु डीबीएस कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर विद्युत बॉस सेक्टर मजिस्ट्रेट व विमल सिंह कुशवाहा सांख्यिकी अधिकारी ने अमूल्य सहयोग दिया l साथ ही वालंटियर को समय-समय पर मार्गदर्शक किया गया, जिससे वॉलिंटियर बूथों पर अच्छे से कार्य को कर सके। इस कार्य में अपना अमूल्य योगदान देने वाले छत्रों की संख्या 21 थी l इन छात्रों के नाम – हर्षल जीत सिंह, ध्रुव मौर्या, अंशिका चौहान, रितु चौहान शिखा, गणेश, मिताली, पीयूष देव है l इस कार्य में सामाजिक कार्यकर्ता पंकज खरे, पवन पायल व बूथ लेवल ऑफिसर पूजा वर्मा, राखी हिमांशी पाल व प्रीति पाल ममता ने भी अपना कीमती समय दिया l

डीबीएस कॉलेज

डीबीएस कॉलेज

डीबीएस कॉलेज

डीबीएस कॉलेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *