Wednesday, June 3, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

हिंदी समाचार पत्रों के अध्ययन ने खोली पीसीएस की राह

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
03/06/26
in देहरादून
हिंदी समाचार पत्रों के अध्ययन ने खोली पीसीएस की राह
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

  • सितारगंज के फराज प्रदेश में छठी रैंक हासिल कर बने डिप्टी कलेक्टर
  • समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत रहते की तैयारी

देहरादून। उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज निवासी फराज मियां ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की पीसीएस-2024 परीक्षा में प्रदेशभर में छठी रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर पद प्राप्त किया है। वर्तमान में उत्तराखंड सचिवालय के पर्यटन विभाग में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत फराज ने नौकरी के साथ तैयारी कर यह सफलता हासिल की है।

फराज का कहना है कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने नियमित अध्ययन, सही रणनीति और समय प्रबंधन को अपनी सफलता का मूल मंत्र बताया। फराज ने बताया कि उन्होंने अधिक पुस्तकों के बजाय चुनिंदा और विश्वसनीय पुस्तकों का बार-बार अध्ययन किया। साथ ही उत्तराखंड सामान्य ज्ञान और समसामयिक
घटनाओं पर विशेष फोकस रखा।

राज्य से जुड़े मुद्दों की गहरी समझ विकसित करने के लिए उन्होंने स्थानीय हिंदी समाचार पत्रों का नियमित अध्ययन किया, जिसका उन्हें परीक्षा में विशेष लाभ मिला। यह फराज की पहली बड़ी सफलता नहीं है। इससे पहले भी वह कई प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने यूकेएसएसएससी की कनिष्ठ सहायक परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2024 में आयोजित सचिवालय समीक्षा अधिकारी परीक्षा में प्रदेश स्तर पर चौथी रैंक प्राप्त की।

वहीं वर्ष 2025 में निर्वाचन आयोग की समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके अलावा वह यूकेपीएससी की लोअर पीसीएस परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं, जिसका साक्षात्कार अगले माह प्रस्तावित है। फराज मियां ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) सितारगंज से प्राप्त की। इसके बाद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा से बीएससी और फिर लखनऊ विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री हासिल की।

अपनी सफलता का श्रेय फराज ने परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन को दिया। उनकी बहन गुड़िया वर्तमान में जीआईसी नैनीताल में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के शैक्षिक माहौल और निरंतर प्रोत्साहन ने उन्हें हर चुनौती का सामना करने की प्रेरणा दी।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .