स्व. श्री इंद्रजीत पटेल जी ने सदैव जन कल्याण के लिए कार्य किया: मुख्यमंत्री

आनंद अकेला की रिपोर्ट
सुपेला। पूर्व मंत्री स्व.श्री इंद्रजीत कुमार जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे अपने व्यक्तित्व और कार्यों की वजह से जाने जाते है। उन्होंने गरीबों के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल ने कहा कि स्व. श्री इंद्रजीत कुमार जी वर्षों तक मप्र सरकार में मंत्री पद पर रहे। वे सच्चे जनसेवक थे।
मुख्यमंत्री बघेल सीधी जिले के ग्राम सुपेला में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में दर्शन के पश्चात संबोधित कर रहे थे।


मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्व. इंद्रजीत कुमार जी ने विभिन्न विभाग के मंत्री पद पर रह कर बेहतर कार्य किया, उनके कार्यों को मध्यप्रदेश आज भी याद करता है और करता रहेगा। उन्होंने दलित, शोषित और पीड़ितों के लिए कार्य किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा कि वर्ष 1993 में पहली बार विधानसभा में शामिल हुआ इंद्रजीत पटेल जी के साथ बहुत लंबे समय तक कार्य किया। उनके मार्गदर्शन में मैंने बहुत कुछ सीखा,उनका सीधा,सरल एवं सहज स्वभाव था। उनके पास ना शब्द नहीं था, हम जब भी कभी कोई काम लेकर उनके पास जाते तो वे उसे पूरा करते और हमें संपर्क कर बताते कि आपका कार्य हो गया है।
वे जन सामान्य एवं कार्यकर्ताओं के सच्चे हितैषी थे, उनके सुख-दुख में खड़े रहना उनका स्वभाव रहा। उन्हीं पद चिन्हों पर उनके पुत्र मेरे छोटे भाई विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल चल रहे हैं।
आदरणीय स्वर्गीय इंद्रजीत पटेल जी का ही प्रभाव है कि मैं आज उनके गृह ग्राम में आकर आप सभी के दर्शन एवं व्यासपीठ को नमन कर सका हूं। उनकी पूज्य माताजी रघु नथिया देवी एवं स्व. इंद्रजीत कुमार जी की को नमन कर उनकी याद उनके पुण्य स्मरण में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सभी के लिए लाभकारी व मंगलकारी हो कहकर शुभकामनाएं प्रेषित की।


श्री कृष्ण भगवान की लीलाओं को बताया।
मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल ने मंच से कहा भगवान श्री कृष्ण के अनेक नाम है और उनके कार्यों को आत्मसात करना चाहिए । वे सुदर्शन चक्र धारी हैं, कुरुक्षेत्र में गीता का ज्ञान दिया। श्री कृष्ण एक गोपालक है,उन्होंने रासलीला रचाई और उनका बाल रूप अत्यंत मोहक है व माताओं बहनों में बहुत प्रिय है।
भगवान श्री कृष्ण ने गौ पालन कर संदेश दिया कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, श्री कृष्ण गाय के पीछे जंगलों में भ्रमण किया, गौ सेवा की आज के आधुनिक युग में कृषि यंत्रों की उपयोगिता बढ़ गई है।
उन्होंने आगे कहा कि आवारा पशुओं से भारत के सभी राज्य प्रभावित हैं,हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ में गौ पालन को बढ़ावा देने के लिए दो रुपए प्रति किलो गोबर खरीदने का कार्य कर रही है। इससे गौठान समितियों व स्व सहायता समितियों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। यह समितियां लाभ में चलकर लाखों रुपए मुनाफा कमा रही हैं,इससे एक और आवारा पशुओं के सड़क पर विचरण करने में करीब 40% की कमी हुई है। गौठान समितियां गो कार्ड, गो गमला, वर्मी कंपोस्ट एवं अन्य उपयोगी सामग्री का निर्माण स्वावलंबी छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में तेजी से बढ़ रही है। गोबर का प्राकृतिक पेंट बनाया जा रहा है जो कंपनियों के मुकाबले में सस्ता और अच्छा है।

कार्यक्रम को विधायक कमलेश्वर पटेल की सुपुत्री कुमारी ईशा पटेल ने संबोधित करते हुए अपने पूज्य दादाजी स्वर्गीय श्री इंद्रजीत कुमार जी को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन ही एक संदेश है जिसमें उन्होंने कहा है कि शिक्षा और संस्कार के द्वारा ही हम आगे बढ़ सकते हैं।
वही शिक्षा हमें व्यासपीठ भी दे रही है।
विधायक श्री पटेल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार मानते हुए कहा कि पावन पुनीत श्रीमद् भागवत कथा में पधार कर जो उन्होंने अमूल्य समय प्रदान किया, उसके लिए हम उनके कृतज्ञ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *