गांव में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ चला हसदा के ग्रामीणों ने दिया लोगों को उत्कृष्ट संदेश

मगरलोड। देश के गाँवों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता की एक नई लहर उठने लगी है। जो काम वहाँ अब तक नहीं हुए थे, वो अब हो रहे हैं। इस स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मगरलोड ब्लाक के ग्राम हसदा में व्यापक साफ-सफाई अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के तहत गांव में शीतला माता मंदिर, आंगन और परिसर की साफ सफाई समस्त राम भक्तों ने की।

स्वच्छता ही सेवा अभियान

इस सेवाभावी अभियान में शत्रुहन विश्वकर्मा, गजेन्द्र कुमार साहू, मनोज यादव, मदन यादव, आनंद सोनवानी, तरुण पटेल, गोकुल यादव, जीवनशरण निषाद, परमेश्वर साहू, परमेश्वर ध्रुव, यशवंत यादव, पूर्व पंच रमऊ ध्रुव, रोमेंद्र साहू और सभी मातृशक्तियों ने मिलकर गांव को साफ-सुथरा बनाने में अपना सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *