Friday, March 13, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

ताई के 10 टुकड़े कर फूट-फूटकर रोया, हरिद्वार में धोए ‘पाप’ और…

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
18/12/22
in अपराध संसार, उत्तराखंड, राज्य
ताई के 10 टुकड़े कर फूट-फूटकर रोया, हरिद्वार में धोए ‘पाप’ और…

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस जैसा मामला आने के बाद हर कोई सन्न है. अपनी ताई की हत्या करने के बाद हरे कृष्णा मूवमेंट से जुड़े भतीजे ने शव के 10 टुकड़े कर दिए और दिल्ली के सनसनीखेज श्रद्धा मर्डर केस से बॉडी को ठिकाने लगाने का तरीका सीखकर टुकड़ों को दिल्ली रोड पर अलग-अलग जगह फेंक दिया. आरोपी ने अपनी 65 साल की ताई के शव को बाथरूम में रखकर मार्बल कटर से टुकड़े करने के बाद बैग में भरकर दिल्ली रोड पर ले जाकर टुकड़ों को मिट्टी में दबा दिया. अब आरोपी 32 साल के अनुज शर्मा ने पुलिस की पूछताछ में कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं. पुलिस को आरोपी ने बताया है कि उसने हत्या को अंजाम देने के बाद हरिद्वार में जाकर गंगा स्नान किया और वहां कीर्तन में भी पहुंचा.

इससे पहले पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बॉडी के टुकड़ों, मार्बल कटर, बाल्टी, चाकू, कार सहित अन्य सामान को बरामद किया है. बता दें कि आरोपी अनुज ने बीटेक कर रखा है और पढ़ाई पूरी होने के बाद उसने एक साल जयपुर में जॉब की थी. वहीं पिछले एक साल से वह फुल टाइम हरे कृष्णा मूवमेंट से जुड़ गया था. मालूम हो कि पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर नए खुलासे कर रही है.

हत्या के बाद भी रहा नॉर्मल
पुलिस को पता चला है कि अनुज शव ठिकाने लगाने के बाद 13 दिसंबर को हरिद्वार निकल गया और वहां पतंजलि संस्थान में उसने सबसे पहले पेट दर्द का इलाज करवाया. वहीं इसके बाद उसने गंगा स्नान कर गंगाजल लिया. अनुज ने पुलिस को बताया कि वह गंगाजल लेकर गाजियाबाद में धार्मिक संस्थान से जुड़े एक भक्त दोस्त के घर पहुंचा जिसने उससे गंगाजल मंगवाया था. वहीं इसके बाद वह एक दिन दोस्त के घर रूका जहां संकीर्तन में भी शामिल हुआ.

वहीं आरोपी ने बताया कि 11 दिसंबर की दोपहर संस्थान से जुड़े दो अनुयायी उसके घर आ थे जहां वह करीब 40 मिनट तक रुके और इस दौरान उसकी ताई सरोज का शव बाथरूम में पड़ा था लेकिन अनुज के चेहरे और हावभाव में बिल्कुल भी घबराहट नहीं दिखाई दी. वह दोनों ही दोस्तों से नॉर्मल होकर मिला और उन्हें किसी भी तरह का शक नहीं हुआ.

मर्डर के बाद घर में रोया
वहीं पूछताछ में अनुज ने पुलिस को बताया कि वह ताई की हत्या करने के बाद घर में बैठकर खूब रोया और उसे घटना को अंजाम देने के बाद अपने भविष्य और मूवमेंट से जुड़े लोगों की चिंता होने लगी. वहीं उसे अपने परिवार की बदनामी का डर भी खाने लगा. अनुज ने बताया कि उसने काफी देर तक रोने के बाद खुद को संभाला और शव को ठिकाने लगाने की तैयारी करने लगा.

बहनों ने पकड़ा ताई का हत्यारा
गौरतलब है कि ताई के मर्डर के दो दिन बाद 13 दिसम्बर को उसने शव को ठिकाने लगा दिया और घर आकर मौके पर जाकर देखा तो उसे कई जगह खून के धब्बे दिखाई दिए. इसके बाद अनुज उस दीवार से खून के धब्बा साफ कर रहा था कि इस दौरान उसकी चचेरी बहन ने उसे देख लिया और वह उसकी हरकतें देखकर शक करने लगी. इसके बाद दोनों बहनों ने पुलिस का रूख किया और चचेरे भाई पर हत्या का शक जताया.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .