Wednesday, March 11, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
02/08/23
in खेल संसार
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 200 रनों से हराया. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. टीम इंडिया की यह जीत बेहद खास रही. भारत ने इसमें एक अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. टीम इंडिया के इस मैच के प्रदर्शन को देखकर 2018 की याद आ गई. भारत ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी वनडे जीत दर्ज की थी. त्रिनिदाद में खेले गए हाल के मुकाबले में भारत की रनों के लिहाज से वेस्टइंडीज पर दूसरी सबसे बड़ी वनडे जीत रही.

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज पर रनों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत 2018 में दर्ज की थी. भारत ने मुंबई में खेले गए इस मैच में 224 रनों से जीत हासिल की थी. इस मैच में रोहित शर्मा और अंबाती रायुडू ने शानदार शतक लगाए थे. रोहित ने 137 गेंदों का सामना करते हुए 162 रन बनाए थे. रायुडू ने 81 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन बनाए थे. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 377 रन बनाए थे. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 153 रनों के स्कोर पर सिमट गई थी. इस तरह टीम इंडिया ने 224 रनों से मैच जीत लिया था.

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने 200 रनों से जीत की. यह रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत रही. टीम ने वेस्टइंडीज को 2007 में 160 रनों से हराया था. वडोदरा में खेले गए मुकाबले में उसकी यह तीसरी सबसे बड़ी जीत थी. वहीं 2011 में इंदौर वनडे में 153 रनों से जीत हासिल की थी. भारत की वेस्टइंडीज पर रनों के लिहाज से यह चौथी सबसे बड़ी जीत थी.

बता दें कि भारत ने वेस्टइंडीज को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से हराया था. इसके बाद वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की. अब पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मैच 3 अगस्त को त्रिनिदाद में खेला जाएगा.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .