Wednesday, March 11, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

लगातार हार का शर्मनाक रिकॉर्ड बना गई टीम इंडिया!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
07/08/23
in खेल संसार
लगातार हार का शर्मनाक रिकॉर्ड बना गई टीम इंडिया!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

गुयाना : वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज जीतने वाली भारतीय टीम के सामने अब टी20 सीरीज गंवाने की नौबत आ गई है. 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम की हालत खराब हो गई है. वेस्टइंडीज ने लगातार शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.

इसी के साथ वेस्टइंडीज ने एक और कमाल कर दिया है. दरअसल, विंडीज ने क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारतीय टीम को टी20 की द्विपक्षीय सीरीज में लगातार 2 मैचों में हराया है. इससे पहले तक कभी भी वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम टी20 सीरीज में लगातार 2 मैच नहीं हारी थी.

पिछली 5 टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज को हराया

इस सीरीज से पहले तक टी20 फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा. दोनों टीमों के बीच हुई पिछली 8 द्विपक्षीय टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने 6 जीतीं, जबकि 2 में उसे हार मिली है. भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 2016 और 2017 में लगातार 2 सीरीज जीती थीं.

उसके बाद से भारतीय टीम ने लगातार वेस्टइंडीज को 5 टी20 सीरीज में करारी शिकस्त दी है. इन सभी सीरीज के दौरान कभी भी वेस्टइंडीज लगातार दो मैचों में भारत को हरा नहीं सका था. यह पहली बार है, जब उसे यह सफलता मिली है.

भारत और विंडीज के बीच टी20 सीरीज का हाल

कुल सीरीज: 8

भारत जीता: 6

विंडीज जीता: 2

भारत और विंडीज के बीच टी20 मैचों में हेड-टु-हेड

कुल टी20 मैच: 27

भारत जीता: 17

विंडीज जीता: 9

बेनतीजा: 1

वेस्टइंडीज ने 8 विकेट गंवाकर मैच जीता

बता दें कि 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गुयाना में खेला गया, जिसमें 153 रनों के टारगेट के जवाब में वेस्टइंडीज टीम 8 विकेट पर 155 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया. टीम के लिए निकोलस पूरन ने 40 गेंदों पर सबसे ज्यादा 67 रन बनाए. उनके अलावा शिमरोन हेटमायर ने 22 और रोवमैन पॉवेल ने 21 रन बनाए.

भारतीय टीम के लिए कप्तान और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 35 रन देकर 3 विकेट लिए. जबकि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 19 रन देकर 2 विकेट निकाले. अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार को 1-1 सफलता मिली.

भारतीय टीम ने बनाए थे 152 रन

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 152 रन बनाए थे. तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 41 गेंदों पर 51 रन बनाए. यह उनकी इंटरनेशनल करियर में पहली फिफ्टी रही. उनके अलावा ईशान किशन ने 27 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 24 रन बनाए. विंडीज के लिए अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ और रोमारियो शेफर्ड ने 2-2 विकेट लिए.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .