Friday, May 9, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

ऋषिकेश: टेलिमेडिसिन सेवा अस्पताल में जनरल ओपीडी खुलने के बाद भी निर्बाधरूप से जारी रहेगी :एम्स

Manoj Rautela by Manoj Rautela
11/06/21
in उत्तराखंड, कुमायूं, गढ़वाल, घर संसार, देहरादून, मुख्य खबर, समाचार, हरिद्वार
ऋषिकेश: टेलिमेडिसिन सेवा अस्पताल में जनरल ओपीडी खुलने के बाद भी निर्बाधरूप से जारी रहेगी :एम्स
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
मनोज रौतेला की रिपोर्ट :
ऋषिकेश: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत के कुशल मार्गदर्शन व निर्देशन में बीते अप्रैल माह से संचालित की जा रही टेलिमेडिसिन सेवा अस्पताल में जनरल ओपीडी खुलने के बाद भी निर्बाधरूप से जारी रहेगी। वजह, कोविड संक्रमण से बचाव के मद्देनजर संस्थान की यह चिकित्सीय सुविधा बेहद लाभकारी सिद्ध हो रही है।
एम्स ऋषिकेश में निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लाॅकडाउन के दौरान से एम्स ऋषिकेश में जनरल ओपीडी सेवाएं स्थगित रखी गई हैं। ऐसे में कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए मरीजों को फोन द्वारा चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराने के लिए बीते माह 7 अप्रैल से टेलिमेडिसिन ओपीडी सेवाएं शुरू की गई थीं। इस सुविधा के तहत फोन तथा  व्हाट्सएप काॅल को अटैंड कर अलग-अलग विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दे रहे हैं।
अब राज्य में जैसे-जैसे अनलाॅक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, इस लिहाज से अस्पतालों में जनरल ओपीडी खुलने पर बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने की आशंका है, जिससे अत्यधिक भीड़ में कोविड संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ जाएगा। इस समस्या के मद्देनजर एहतियातन एम्स की टेलिमेडिसिन सेवाओं को निर्बाधरूप से जारी रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि एम्स में स्थगित चल रही जनरल ओपीडी सुविधा फिर से शुरू होने में अभी और समय लग सकता है।
टेलिमेडिसिन ओपीडी सेवाओं की सलाहकार और कम्यूनिटी एवं फेमिली मेडिसिन विभागाध्यक्ष डाॅ. वर्तिका सक्सैना  ने इस बाबत बताया कि निकट भविष्य में एम्स की जनरल ओपीडी खुलने की स्थिति में भी संस्थान की टेलिमेडिसिन सेवाएं सततरूप से जारी रहेंगी। जिससे ऐसे लोग जो कोविड खतरे की वजह से अस्पताल आने से बचना चाहते हैं, उन्हें फोन के माध्यम से घर बैठे चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध हो सके। डाॅ. वर्तिका  ने बताया कि 7 अप्रैल से जून के पहले सप्ताह तक 2000 से अधिक लोग टेलिमेडिसिन सेवा का लाभ उठा चुके हैं। जिनमें सबसे अधिक काॅल्स रेडियोथैरेपी और यूरोलाॅजी विभाग में आई हैं।
टेलिमेडिसिन ओपीडी के नोडल ऑफिसर डाॅ. योगेश बहुरूपी ने बताया कि इन सेवाओं द्वारा एम्स के चिकित्सक बीमारी के संबंध में परामर्श देने के अलावा व्हाट्सएप से मरीजों की मेडिकल रिपोर्टों को देखकर उन्हें दवाओं के सेवन की जानकारी भी दे रहे हैं। लिहाजा कोई भी मरीज घर बैठे ही टेलिमेडिसिन नंबरों पर व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी मेडिकल जांच रिपोट्स संबंधित चिकित्सक को प्रेषित कर सकता है। डाॅ. योगेश जी ने बताया कि टेलिमेडिसिन की यह विशेष सुविधा सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक दैनिकतौर पर संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सको से सलाह लेने के लिए निम्न टेलिमेडिसिन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
 एम्स की टेलिमेडिसिन ओपीडी नम्बर- 
                                                                                                            1- जनरल मेडिसिन-              7217014335
2- पल्मोनरी मेडिसिन-           7302893024
3- एकीकृत ब्रेस्ट केयर सेंटर-  8791335452
4- बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी-    8791237706
5- रेडियोथैरेपी-                    7417970228
6- मेडिकल ओंकोलाॅजी-        8865989205
7- क्लीनिकल हेमोटोलॉजी-     8865989235
8- यूरोलाॅजी-                        8126542780
9- मनोचिकित्सा-                  9084976174
10- स्त्री रोग-                       7060005851
11- दन्त रोग-                      9619181125
12- सीटीवीएस विभाग-         7417051576
13-फेमिली मेडिसिन-           9621539863

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.