Monday, May 4, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home टेक वर्ल्ड

इन स्मार्टफोन यूजर्स की बढ़ी टेंशन, सरकार ने दी बड़े साइबर अटैक की चेतावनी

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
30/10/24
in टेक वर्ल्ड, राष्ट्रीय, समाचार
इन स्मार्टफोन यूजर्स की बढ़ी टेंशन, सरकार ने दी बड़े साइबर अटैक की चेतावनी

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: Samsung के कई स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच यूजर्स को बड़े साइबर अटैक का खतरा है। सरकार ने इन यूजर्स के लिए वॉर्निंग जारी कर दी है। सैमसंग के स्मार्टफोन और Galaxy Watch यूजर्स को लेकर इंडियन इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने यह चेतावनी जारी की है। सरकारी एजेंसी ने इन स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच के प्रोसेसर में बड़ी खामी का पता लगाया है, जिसकी वजह से यूजर्स का डेटा साइबर अपराधियों के हाथ लग सकता है।

बड़े साइबर अटैक का खतरा

दक्षिण कोरियाई ब्रांड दुनियाभर में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बेचने वाली कंपनी है। सैमसंग हर प्राइस रेंज में अपने स्मार्टफोन की बिक्री दुनिया के कई देशों में करता है। ऐसे में इस साइबर अटैक की वजह से लाखों यूजर्स प्रभावित हो सकते हैं। CERT-In ने सैमसंग के डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कंपनी के स्मार्टफोन के प्रोसेसर और स्मार्टवॉच के प्रोसेसर में बड़ी खामी का पता चला है, जिसकी वजह से हैकर्स डिवाइस में आर्बिटरी कोड एग्जीक्यूट कर सकते हैं।

सरकारी एजेंसी ने अपनी चेतावनी में आगे कहा है कि सैमसंग के इन मोबाइल और वियरेबल डिवाइस के प्रोसेसर में यह बग यूज-आफ्टर-फ्री प्रिविलेज एस्कलेशन की वजह से आया है। इस तरह के सिक्योरिटी रिस्क को तुरंत फिक्स करने की जरूरत है। हो सकता है हैकर्स ने अब तक सैमसंग के डिवाइस में आई खामी का फायदा उठा भी लिया होगा। CERT-In ने यूजर्स को अपने सैमसंग के मोबाइल डिवाइस में लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच इंस्टॉल करने की सलाह दी है।

इन डिवाइस को खतरा

सैमसंग के जिन स्मार्टफोन में Exynos 9820, Exynos 9825, Exynos 980, Exynos 990 और Exynos 850 प्रोसेसर है उन्हें बड़े साइबर अटैक का खतरा है। वहीं, Samsung Exynos W920 वियरेबल प्रोसेसर वाले स्मार्टवॉच में भी यह खतरा है।

Samsung स्मार्टफोन यूजर्स अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर About Phone में जाएं और अपने प्रोसेसर को चेक करें। अगर, इनमें से कोई प्रोसेसर वाला फोन आप यूज कर रहे हैं तो आपको अपने फोन को लेटेस्ट पैच के साथ अपडेट करना होगा। इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर Software Update चेक करना होगा।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .