Saturday, July 4, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

जम्मू से होगा आतंक का सफाया, बन रहा मेगा प्‍लान

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
16/06/24
in राष्ट्रीय, समाचार
जम्मू से होगा आतंक का सफाया, बन रहा मेगा प्‍लान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ दिनों में लगातार हुए आतंकी घटना और अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर रविवार को सरकार उच्च स्तरीय बैठक करने वाली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा होगी। बैठक में NSA अजीत डोभाल,केंद्रीय गृह सचिव, जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा औऱ सेना के आलाधिकारी बैठक में शामिल होंगे।

गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भी नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी। हालात को देखते हुए रविवार को भी गृह मंत्रालय में एक अहम बैठक होने वाली है। बैठक में शाह जम्मू-कश्मीर में हाल में हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे। साथ ही आतंकवाद रोधी अभियानों को तेज करने के लिए अधिकारियों को कुछ दिशानिर्देश भी दे सकत हैं

बैठक में शामिल होंगे ये आला अधिकारी

जानकारी के मुतबिक सुबह 11 बजे नार्थ ब्लॉक में होने वाली इस बैठक में जम्मू पुलिस, IB चीफ, रॉ चीफ, NIA के DG, सभी अर्द्ध सैनिक बलों की डीजी, आर्मी और एयरफोर्स के बड़े अधिकारी सहित गृह मंत्रालय के दूसरे अधिकारी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, अगले सेना प्रमुख के तौर पर नामित लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह, जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक आर आर स्वैन और अन्य शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।

अमरनाथ तीर्थयात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा

गृह मंत्री सभी आला-अधिकारियों के साथ 29 जून से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इसी प्रकार की एक बैठक की थी, जिसमें उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिया था। अब गृहमंत्री प्रधानमंत्री के निर्देश के अनुरूप सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जाने वाली तत्काल कार्रवाई के बारे में व्यापक दिशा-निर्देश देंगे।

घाटी में आतंकी हमले में इजाफा

बता दें कि आतंकवादियों ने चार दिनों में जम्मू-कश्मीर के रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार स्थानों पर हमले किए, जिनमें नौ तीर्थयात्रियों और सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई तथा सात सुरक्षाकर्मी और कई अन्य घायल हो गए। कठुआ जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी भी मारे गए और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

आतंकी के खात्मे का प्लान

आतंकी घटना दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा से पहले हुई है, जो 29 जून से शुरू होने वाली है और 19 अगस्त तक जारी रहेगी। अमरनाथ के लिए तीर्थयात्री जम्मू कश्मीर में दो मार्गों-बालटाल और पहलगाम से यात्रा करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 13 जून को शाह से बात की और सुरक्षा बलों की तैनाती और आतंकवाद विरोधी अभियानों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी बात की और वहां के हालात का जायजा लिया। अब गृह मंत्री सभी आला अधिकारियों के साथ बैठक कर आतंक के खात्मे के प्लान पर चर्चा करेगें।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .