Wednesday, May 14, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

थलीसैंण उप जिला चिकित्सालय के निर्माण को 214 करोड़ स्वीकृत

Frontier Desk by Frontier Desk
13/05/25
in देहरादून
थलीसैंण उप जिला चिकित्सालय के निर्माण को 214 करोड़ स्वीकृत

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • 50 शैय्यायुक्त अस्पताल में मिलेगी आधुनिक चिकित्सा  सुविधाएं
  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत बोले लोगों को नहीं काटने पड़ेंगे शहरों के चक्कर

देहरादून। राज्य सरकार ने उप जिला चिकित्सालय थलीसैण में ढांचागत सुविधाओं के विकास एवं आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिये 214 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इससे दूरस्थ क्षेत्र की लगभग एक लाख की आबादी को उच्च स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा, साथ ही लोगों को हर बीमारी के उपचार के लिये हायर सेंटर का रूख नहीं करना पडेगा।

पौड़ी जनपद के दूरस्थ क्षेत्र के थलीसैण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को उप जिला चिकित्सालय का दर्जा देने के बाद अब राज्य सरकार ने इसके लिये 214.7 करोड़ की धनराशि मंजूर की है। जिससे 50 शैय्यायुक्त इस स्वास्थ्य केन्द्र को उप जिला अस्पताल के मानकों के अनुसार संसाधन सम्पन्न किया जायेगा।

स्वीकृत धनराशि से अस्पताल में ढांचागत सुविधाओं का विकास किया जायेगा, साथ ही नये व आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की भी खरीद की जायेगी। इसके अलावा बजट में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के लिये अस्पताल परिसर में आवासीय सुविधा की भी व्यवस्था की गई है। जिससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सकेगा साथ ही वार्ड में भर्ती मरीजों के रूटीन स्वास्थ्य परीक्षण में आसानी होगी।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक उप जिला अस्पताल बनने से स्वास्थ्य केन्द्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। जिसमें बाल रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन, सर्जन, महिला  चिकित्साधिकारी, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर, पैथोलॉजिस्ट आदि शामिल है। जिससे थलीसैंण, वीरोंखाल, पोखड़ा व पाबौं के आंशिक क्षेत्र की तकरीबन एक लाख की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का कहना है कि थलीसैण उप जिला चिकित्सालय के लिये सरकार ने 214.7 करोड़ की धनराशि मंजूर कर दी है। जिससे अस्पताल में अवस्थापना कार्यों के साथ ही चिकित्सा सुविधाओं को भी अपग्रेड किया जायेगा। जिसका लाभ थलीसैण सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की एक लाख से अधिक आबादी को मिलेगा।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एंव विस्तारीकरण को लेकर लगातार प्रयासरत है। इसी के तहत सरकार ब्लॉक स्तर पर चिकित्सा इकाईयों का अपग्रेडेशन कर उन्हें सुविधा सम्पन्न बना रही है ताकि स्थानीय स्तर पर आम लोगों को बेहतर उपचार सुलभ हो सके।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेशभर में 21 उप जिला चिकित्सालय स्थापित हैं। इसके अलावा 6 चिकित्सा इकाईयों को उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत किया गया है। जिसमें गैरसैण, खानपुर, पुरोला, थलीसैण, डोईवाला और भटवाड़ी शामिल है। इसके साथ ही सीएचसी भगवानपुर, चिन्यालीसौड़, हिण्डोलाखाल और पीएचसी-ए गुप्तकाशी का भी उच्चीकरण प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों के उच्चीकरण से आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.