Saturday, June 7, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home विंध्यप्रदेश

पानी भरे इंजेक्शन को ढाई-ढाई लाख में बेच आरोपी कर रहा था गर्लफ्रेंड संग हनीमून पर जाने का प्लान, गिरफ्तार

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
06/05/21
in विंध्यप्रदेश, समाचार
पानी भरे इंजेक्शन को ढाई-ढाई लाख में बेच आरोपी कर रहा था गर्लफ्रेंड संग हनीमून पर जाने का प्लान, गिरफ्तार

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

इंदौर। महामारी और इलाज के लिए तड़पते हुए लोगों को देखकर मौके का फायदा उठाने वाले अपराधी सक्रिय हो चुके हैं। एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करके हनीमून पर जाने के लिए टोसिलिजुमैब (टोसी) के इंजेक्शन में पानी भरकर ढाई-ढाई लाख में बेच दिए।

इंदौर पूर्व के SP आशुतोष बागरी के मुताबिक पानी भरकर टोसिलिजुमैब के इंजेक्शन बेचने के मामले में पकड़ा गए सुरेश यादव ( उम्र 29 साल) के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी। सुरेश ने कबूला है कि वह पांच लोगों को दो से ढाई लाख रुपए में इंजेक्शन बेच चुका है। उसके पास जैसे-जैसे पैसे आते गए, उसने घर के लिए कूलर, फ्रिज, अलमारी और मोबाइल के साथ सालभर का राशन खरीद लिया।

TI तहजीब काजी के मुताबिक सुरेश यादव लक्ष्मणपुरा गली नंबर-3 बाणगंगा में रहता है। एक पीड़ित ने थाने में बताया था कि बदमाश ने उसे टोसी का इंजेक्शन बताकर ढाई लाख रुपए में पानी का इंजेक्शन बेचा है। साथ ही बताया कि आरोपी सोशल मीडिया पर एक्टिव है और उसने मेरा (पीड़ित का) मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया है। SI प्रियंका शर्मा को सोशल मीडिया ग्रुप इंदौर स्मार्ट सिटी पर टोसी इंजेक्शन की डिमांड डालने के लिए कहा गया, तभी आरोपी ने उनसे चैट की।

बताया कि वह इंजेक्शन दे देगा। उसकी असल कीमत 40 हजार है, लेकिन अभी ब्लैक में ढाई लाख रुपए में मिलेगा। ऐसा कहकर आरोपी ने प्रियंका से ढाई लाख रुपए में सौदा कर लिया। मंगलवार को आरोपी ने प्रियंका को विजय नगर में राधेश्याम पहलवान के घर के पास मिलने के लिए बुलाया। आरोपी ने सब इंस्पेक्टर से यह भी कहा कि रुपए शकर या धान की थैली में लाना। पुलिस पूछे तो बोल देना कि घर के लिए राशन लेने आई थी।

आरोपी से सौदा तय होने के बाद थाने के जवान भरत को ऑटो ड्राइवर बनाया और SI ग्राहक बनकर गईं। मौके पर आरोपी ने रुपए की थैली लेकर प्रियंका से कहा कि जल्दी से चले जाओ नहीं तो पुलिस आ जाएगी। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी को यह नहीं मालूम था कि जिसे वह इंजेक्शन दे रहा है वह खुद ही पुलिस स्टाफ है।

ठग इतना शातिर था कि जब उसे इंजेक्शन के लिए मैसेज आते थे तो वह पहले यह पता कर लेता था कि जिसे इंजेक्शन चाहिए है वह महिला है या पुरुष। इसके बाद उससे वह सौदा तय करता था। वह पुरुषों को बड़ी मुश्किल से इंजेक्शन देता था, जबकि लड़कियों को आसानी से बेच देता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी सुरेश से जिन लोगों ने इंजेक्शन खरीदे, उनसे पुलिस ने संपर्क कर लिया है। आरोपी ने किसी को भी असली इंजेक्शन नहीं दिया है। सभी ग्राहकों ने पुलिस से शिकायत करने से मना कर दिया है। उनका कहा है कि वे ठगे जा चुके हैं, लेकिन अभी परेशान हैं।

पुलिस खुद कार्रवाई कर आरोपी से पैसे दिलवाए। आरोपी ने देवास की एक महिला को इंजेक्शन के बदले वैसलीन की डिब्बी थमा दी थी। उसी महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। विजय नगर पुलिस ने जिन 6 आरोपियों को पिछले दिनों रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते पकड़ा था, उनके खिलाफ भी रासुका की कार्रवाई की जा रही है। ​​​​​​पुलिस के मुताबिक ऐसे आरोपी सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय हैं, इसलिए सोशल मीडिया पर खास नजर रखी जा रही है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.