Saturday, May 17, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

एक साल में सबसे ज्यादा टेस्ट सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, 10 साल पुराना रिकॉर्ड टूटेगा

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
20/09/24
in खेल संसार
एक साल में सबसे ज्यादा टेस्ट सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, 10 साल पुराना रिकॉर्ड टूटेगा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: लंबा इंतजार आखिर अब खत्म होने को है। टीम इंडिया एक बार फिर से मैदान पर होगी। दो टेस्ट मैचों की सीरीज में जाहिर सी बात है कि कई नए नए कीर्तिमान भी बनेंगे। इसी में एक ऐसा रिकॉर्ड भी है, जो करीब 10 साल से अटूट है, लेकिन अब लगता है कि ये ध्वस्त हो जाएगा। ये है एक साल में सबसे ज्यादा टेस्ट सिक्स लगाने का। जिस पर अब यशस्वी जायसवाल का नाम लिखा जा सकता है।

एक कैलेंडर ईयर में टेस्ट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में एक साल में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। 2014 में मैकुलम ने अविश्वसनीय तरीके से बल्लेबाजी करते हुए 33 छक्के जड़ दिए थे। इस कीर्तिमान को दस साल हो गए हैं, लेकिन अब इसके दिन पूरे होने वाले हैं और जल्द ही टूट सकता है।

भारत के उभरते स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 2023 में टेस्ट क्रिकेट में 26 छक्के लगाए हैं। वे अभी इस लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन जल्द ही वे ​कीर्तिमान ध्वस्त कर पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे। इसमें ज्यादा शक होना नहीं चाहिए।

इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स का नाम इसके बाद आता है। उन्होंने साल 2022 में टेस्ट मैचों में 26 छक्के लगाए थे। वे पहले नंबर पर तो नहीं पहुंच पाए, लेकिन दूसरे स्थान पर जरूर पहुंच गए। ठीक इसी मुकाम पर इस वक्त जायसवाल भी हैं। एक​ सिक्स लगाते ही जायसवाल बेन स्टोक्स को तो पीछे कर ही देंगे, लेकिन मैकुलम के लिए उन्हें थोड़ा सा इंतजार करना पड़ सकता है।

वीरेंद्र सहवाग की गिनती दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में होती है। वे किसी भी फॉर्मेट को खेल रहे हों, उनके खेलने का अंदाज कभी नहीं बदला। इस बात का पता इसी से चलता है कि टेस्ट में उनका स्ट्राइक रेट 80 से अधिक था। 2008 में वीरेंद्र सहवाग ने  टेस्ट में 22 छक्के लगाए थे।

ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट की ​गिनती भी दुनिया के आक्रामक बल्लेबाजों में होती है। 2005 में एडम गिलक्रिस्ट ने टेस्ट क्रिकेट में 22 छक्के लगाने का काम किया था। उस जमाने में ये आश्चर्य की बात होती थी, लेकिन अब 22 सिक्स लगाना कोई बड़ी बात नहीं है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.