Friday, May 1, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

बड़ोवाला में अधेड़ महिला का शव मिलने से सनसनी

Frontier Desk by Frontier Desk
26/06/24
in देहरादून
बड़ोवाला में अधेड़ महिला का शव मिलने से सनसनी

मौके पर पहुंची पुलिस।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

इससे पहले मिला मिला था महिला व बच्चे का शव

देहरादून। बड़ोवाला में एक महिला व बच्चे का शव मिलने की गुत्थी को पुलिस अभी समझ ही नही पायी थी वहीं घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक अधेड़ महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। हत्यारे ने बड़ी सफाई से घटना को अंजाम देकर शवों को ठिकाने लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

उल्लेखनीय है कि बीती रात्रि पटेलनगर के बडोवाला क्षेत्र में पेट्रोल पम्प के पास एक सूखे नाले में छह माह की बच्ची और एक महिला का शव पडा मिला था। दोनों करीब तीन दिन पुराने बताए जा रहे हैं। दुर्गध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। माना जा रहा है कि दोनों की हत्या कर किसी ने शव यहां फेंके है।

पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। घटनास्थल ग्रामीण क्षेत्र में होने के कारण आसपास सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है जिससे कुछ सुराग लग पाता। पुलिस अभी उन दो शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास कर जांच कर ही रही थी कि बुधवार प्रातः पुलिस को घटनास्थल की जांच के दौरान घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक अधेड़ महिला का शव पडा मिला।

दो दिन में तीन शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। वहां पर लोगों की भीड़ एकत्रित होनी शुरू हो गयी। घटना का पता चलते ही एसएसपी अजय सिंह, एसपी सिटी व सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। वहीं लोगों का मानना है कि तीनों की कहीं अन्य स्थान पर हत्या कर उनके शवों को यहां लाकर फैंका गया है।

लोगों का यह भी मानना है कि बीती रात मिले महिला व बच्चे के शव आज वाली महिला के बच्चे हो सकते हैं। तीन शवों के मिलने से पुलिस विभाग में भी हड़कम्प मच गया। एसएसपी अजय सिह ने सख्त आदेश किये हैं कि जब तक मामले का खुलासा नहीं हो जाता इसकी जांच में लगी टीमें दिन रात काम कर इसका खुलासा करने का प्रयास करेंगे।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .