मिली ऐसी खबर की मंडप से मतदान स्थल की ओर दौड़ी दुल्हन

रामपुर l रामपुर में दुल्हन मतगणना स्थल पहुंच गई। सजी धजी दुल्हन को देखकर सब लोग हैरान रह गए। जब मालूम हुआ कि वो उम्मीदवार थी और जीत गई है तो दुल्हन को मतगणना केंद्र पर आने दिया गया। दरअसल, उनकी शादी की रस्में चल रही थी। इसी बीच चुनाव में जीत की खबर भी आ गई तो दुल्हन अपने आपको रोक न सकी और दुल्हन के लिबास में ही मतगणना स्थल पहुंच गई।
20 हज़ार से ज्यादा लोग अभी क्या कर रहे हैं?

मतगणना स्थल की ओर दौड़ी दुल्हन

रामपुर के मिलक इलाके के ग्राम मोहम्मद पुर जदीद की पूनम पुत्री गंगासरन की शादी ग्राम बफरी थाना शाही, बरेली में हो रही थी। उन्होंने यूपी पंचायत चुनाव में बीडीसी पद पर मैदान में थी। रविवार को मतगणना शुरू हुई और उन्हें 601 मत मिले। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी शंकुन्तला को 31 मतों से पराजित किया है। जीत की खबर सुनकर वो मंडप से ही मतदान स्थल आ गई। उनकी जयमाला से पहले की सभी रस्मे पूरी हो चुकी थी। जीत का समाचार सुनकर मंडप से सीधे मतगणना स्थल पहुंची ओर जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त लिया।

मतगणना स्थल की ओर दौड़ी दुल्हन

पूनम बीडीसी चुनी गई है, जिसके बाद पूनम ने बताया कि आज उनकी शादी है। सारी रस्मे पूरी हो चुकी हैं, सिर्फ वर माला पहनना बाकी है। पूनम की शादी उनके गांव में ही हो रही है। पूनम बताती हैं कि ये पल वो कभी नहीं भूल सकती हैं।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *