Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड : बीजेपी की सेंधमारी ने खिसका दी कांग्रेस के पैरों तले जमीन, कई बड़े नेता दिल्ली तलब

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
14/09/21
in उत्तराखंड, देहरादून, समाचार
उत्तराखंड : बीजेपी की सेंधमारी ने खिसका दी कांग्रेस के पैरों तले जमीन, कई बड़े नेता दिल्ली तलब

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून l विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस विधायक राजकुमार पार्टी का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए। एक तरफ कांग्रेस नेता दावे करते रहे कि बीजेपी के कुछ लोग उनसे जुड़ने वाले हैं, बातचीत चल रही है, लेकिन हुआ इसका उल्टा। बीजेपी की सेंधमारी ने कांग्रेस के पैरों तले जमीन खिसका दी। उत्तरकाशी की पुरोला सीट से विधायक राजकुमार के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस की बेचैनी बढ़ गई है। पार्टी हाईकमान ने उत्तराखंड कांग्रेस के बड़े नेताओं को दिल्ली तलब किया है। कुछ नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं, तो वहीं कुछ वरिष्ठ नेताओं के शाम तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।

उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां पर पार्टी आलाकमान से उनकी मुलाकात होगी। ऐसी सूचना है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शाम को दिल्ली रवाना होंगे। प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं की अचानक दिल्ली रवानगी को विधायक राजकुमार के बीजेपी में शामिल होने से जोड़कर देखा जा रहा है।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के लिए ये एक हफ्ते के भीतर दूसरा झटका है। इससे पहले कांग्रेस के समर्थन से जीते निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। रविवार को उत्तरकाशी के पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार बीजेपी का हिस्सा बन गए। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद अनिल बलूनी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

बीजेपी प्रवक्ता अनिल बलूनी ने राजकुमार का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी मजबूत होगी। वहीं विधायक राजकुमार के इस कदम से कांग्रेस नेता बुरी तरह खिसियाए हुए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि बीजेपी का तोड़फोड़ की राजनीति का पुराना इतिहास रहा है। राजकुमार एक कमजोर कड़ी थे, जो वक्त से पहले टूट गए। उन्होंने जनादेश और पुरोला की जनता का अपमान किया है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .