Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

फर्जी ACB टीम बनकर कारोबारी को लगाया चूना, लाखों की लूट के बाद फरार हुए बदमाश

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
27/03/21
in अपराध संसार, राष्ट्रीय
फर्जी ACB टीम बनकर कारोबारी को लगाया चूना, लाखों की लूट के बाद फरार हुए बदमाश

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

अक्सर देखा जाता है कि जब कोई जांच एजेंसी कहीं पर भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कार्रवाई करती हैं तो इसके दूसरी तरफ बदमाश फेक एजेंसी बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दे देते हैं. एक बार फिर से ऐसा ही एक मामला सामने आया है. पूरी घटना राजस्थान के जयपुर की है. राजस्थान में इन दिनों एसीबी यानी एंटी करप्शन ब्यूरो राज्य में भष्ट्राचार और इससे जुड़े लोगों पर लगाम कसने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही हैं. एसीबी की कार्रवाई से लोगों में डर बना हुआ है. इसी बात का फायदा उठाकर शुक्रवार को जयपुर के जवाहर नगर में फेक एसीबी की टीम ने असली एसीबी के नाम पर एक कारोबारी के घर से 23 लाख रुपये लूट लिए.

राजस्थान हो या फिर देश का कोई और राज्य जब भी एसीबी (ACB), एनसीबी (NCB) या फिर सीबीआई (CBI) छापेमारी की कार्रवाई करती है तो यह कई दिनों तक चलती है. लोगों में इन जांच एजेंसियों को लेकर एक भय भी बना रहता है. इसी मौके पर कई बार बदमाश फेक जांच एजेंसी बनाकर कारोबारियों को लूट लेते हैं. बताया जा रहा है कि जयपुर में जो लोग असली एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम बनकर गए थे उन्होंने घर से 22 लाख 98 हजार रुपये लिए और वहां से फरार हो गए.

नकली कागजों पर करवाए साइन
जानकारी के अनुसार कारोबारी के घर में तीन लोग एसीबी के अधिकारी बनकर पहुंचे. उस समय घर पर कारोबारी का बेटा मौजूदा था. उन्होंने उसे अपना कार्ड दिखाया और घर की तलाशी लेनी शुरू कर दी. इसके बाद तीनों ने उससे घर की अलमारी खुलवाई. अलमारी में 23 लाख रुपये रखे हुए थे. बदमाशों ने बेटे से पूछा कि इतना पैसा कहां से आया तो वह कुछ नहीं बताया पाया. उन्होंने वो पैसे अपने पास रख लिए. इसके बाद कारोबारी के बेटे ने पापा को फोन लगाया तो फेक एसीबी ने उसका फोन छिना लिया और कहा कि यहां से फोन करना मना है जो बात करना है ऑफिस आकर करना.

किसी को इस बात का पता न चले कि वह असली नहीं फेक एसीबी अधिकारी है इसके लिए उन तीनों ने काफी देर तक घर की तलाशी ली और पूछताछ करते रहे. इसके बाद उन लोगों ने जमा किए गए सामान के नकली कागज बनाए और उस पर कारोबारी के बेटे विदित के साइन भी ले लिए. उन्होंने करीब आधे घंटे तक का समय घर में बिताया और फिर वहां से गायब हो गए.

जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि फाइनेंस कंपनी के कारोबारी का नाम दीपक शर्मा है और वह घर खरीदने के लिए पैसे इकट्ठे कर रहा था. इस पूरी घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी वह मौके वारदात पर पहुंचे और जांच की. बदमाशों की पहचान के लिए अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है. तीनों बदमाश बाइक में सवार होकर आए थे और घऱ में घुसने के बाद ही हेलमेट उतारा था.


साभार : टीवी9हिंदी.कॉम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .