दूसरी तिमाही में 6.3 फीसदी रही देश की अर्थव्यवस्था, सुस्त पड़ी रफ्तार

जुलाई-सितंबर 2022-23 में भारत की जीडीपी 6.3 प्रतिशत बढ़ी है। सरकारी डेटा के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही जुलाई से सितंबर के बीच देश की अर्थव्यवस्था (जीडीपी) ने 6.3 फीसदी का विकास दर रहा है। राष्‍ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की ओर से जारी आंकड़े पहली तिमाही से कम हैं, लेकिन इसे संतोषजनक माना जा रहा है।

ऐसे में चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी फिसल गई है। जुलाई-सितंबर तिमाही में विकास दर सुस्त पड़ गई है।2022-23 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में 13.5 फीसदी का विकास दर था, हालांकि पहली के तुलना में भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास की रफ्तार धीमी हुई है।

वहीं पिछले साल जुलाई-सितंबर 2021-22 तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 8.4 फीसदी थी। जबकि 2020-21 की दूसरी तिमाही में जीडीपी -7.5 फीसदी रहा था। इस महीने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बुलेटिन में पब्लिश एक आर्टिकल में इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 6.1 से 6.3 फीसदी के बीच आंकी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *