Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

शातिर दुल्हन गिरफ्तार : शादी का झांसा देकर करती थी लाखों की ठगी

Frontier Desk by Frontier Desk
07/06/25
in अपराध संसार, कुमायूं
शातिर दुल्हन गिरफ्तार : शादी का झांसा देकर करती थी लाखों की ठगी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उधमसिंहनगर। शादी का झांसा देकर लाखो की ठगी व ब्लैकमेलिंग करने वाली एक शातिर दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से ब्लैकमेलिंग कर ली गयी 50 हजार की नगदी भी बरामद हुई है। गिरफ्तार महिला की पहचान हीना रावत पुत्री बलवंत सिंह निवासी खरमासा कुंडेश्वरी, थाना काशीपुर के रूप में हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने जानकारी देेते हुए बताया कि बीते रोज कोतवाली रूद्रपुर में दीपक कक्कड़ पुत्र स्व. ओम प्रकाश कक्कड़ निवासी बसुंधरा फेस 1, भूरारानी रोड, रुद्रपुर द्वारा तहरीर देकर बताया गया था कि एक महिला, जिसने अपना नाम अंकिता शर्मा बताया और खुद को हाईकोर्ट का एडवोकेट बताया, ने व्हाट्सएप पर बातचीत के जरिए उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और धोखाधड़ी से उससे पांच लाख रुपये हड़प लिए।

इसके बाद, महिला ने विवाह का नाटक कर दीपक के घर पर रहना शुरू कर दिया। इस दौरान अंकिता शर्मा उर्फ हीना रावत ने दीपक कक्कड़ को तरह-तरह से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उससे 30 लाख रुपये की मांग करने लगी। पैसे न देने पर वह दीपक का मर्डर करने या स्वयं आत्महत्या कर उसे और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी।

बताया कि शक होने पर जब उसने महिला के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि उसका सही नाम हीना रावत पुत्री बलवंत सिंह निवासी खरमासा कुंडेश्वरी, थाना काशीपुर है। वह पहले से शादीशुदा है और लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर बलात्कार आदि का झूठा आरोप लगाकर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने का काम करती है।

मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी गयी। जिसे पुलिस ने बीती रात उदय होटल के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी महिला के पास से दीपक से लिए गये फिरौती के 50 हजार रुपये की नकदी और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह इन मुकदमों से बचने के लिए विदेश भागना चाहती थी। उसको विदेश भागने के लिए 30 लाख रुपये की जरूरत थी, इसीलिए उसने दीपक को अपने झूठे प्रेमजाल में फंसाया व तरह-तरह से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

बताया कि कभी वह बिजनेसमैन बनकर तो कभी रजनीगंधा ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर बनकर तो कभी कॉन्ट्रैक्टर बनकर लोगों को लूटा करती थी। बताया कि वह मैट्रिमोनियल साइटों पर खुद को अविवाहित और योग्य दुल्हन के रूप में पेश करती थी। वह लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करती थी और फिर उन्हें बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाकर मोटी रकम ऐंठती थी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .