Friday, March 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

MP : जंगल में 10 करोड़ कैश और 52 किलो सोना छिपाने वाले ‘धनकुबेर’ का चल गया पता

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
21/12/24
in राज्य, विंध्यप्रदेश, समाचार
MP : जंगल में 10 करोड़ कैश और 52 किलो सोना छिपाने वाले ‘धनकुबेर’ का चल गया पता
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

भोपाल: भोपाल के जंगल में मिले करीब 10 करोड़ कैश और 52 किलो सोने के ‘धनकुबेर’ मालिक का पता चल गया है। सूत्रों के मुताबिक, सोने और कैश का मालिक आरटीओ का पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा है। लोकायुक्त छापे में उसके घर से भी भारी मात्रा में कैश, गहने और संपत्तियों के कागजात मिले हैं। पता चला है कि जिस बिल्डर सीएस गौर के नाम पर कार रजिस्टर्ड है वह सौरभ शर्मा का पार्टनर है।

इससे पहले गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस ने परिवहन विभाग के पूर्व कर्मचारी सौरव शर्मा के ठिकानों छापे के दौरान दो करोड़ 85 लाख रुपए कैश, एक करोड़ रुपए मूल्य के सोने, चांदी के गहने और अनेक अचल संपत्ति में निवेश संबंधी दस्तावेज जप्त किए थे। इसके अलावा उसके कितने बैंक लॉकर्स हैं, यह भी पता लगाया जाएगा।

फिलहाल आरोपी सौरभ शर्मा लोकायुक्त पुलिस के गिरफ्त में नहीं आया है। छापे की कार्रवाई के दौरान आरोपी सौरव शर्मा के परिजन घर पर मौजूद थे। आरोपी शहर के बाहर है और फिलहाल उसकी लोकेशन नहीं मिल रही है। परिजनों ने उसके मुंबई में होने की जानकारी दी, जबकि कुछ लोगों ने उसके दुबई जाने के बारे में बताया।

बताया जा रहा है कि लोकायुक्त के छापे के दौरान गाड़ी में सोना और कैश को ठिकाने लगा दिया गया था। सफेद रंग की इस इनोवा कार को मेंडोरी-कौशलपुर रोड पर एक जंगल में छिपा दिया गया था। पुलिस को रात को जंगल में लावारिस कार मिलने की सूचना मिली। रात करीब दो बजे 100 पुलिसकर्मियों की टीम ने जंगल से कार को बरामद किया।

जंगल से मिली नकदी

न्यूज एजेंसी एनएनआई को डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया, ‘गुरुवार रात उन्हें मेंडोरी-कौशलपुर रोड पर जंगल में एक लावारिस कार की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार में 7-8 बैग रखे हुए मिले। आशंका है कि पिछले कुछ दिनों से शहर में चल रही इनकम टैक्स और अन्य एजेंसियों की छापेमारी की वजह से किसी ने इस संपत्ति को यहां छिपा दिया होगा।’ रात को पुलिस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचना दी। कार के शीशों को तोड़कर बैग बाहर निकाले गए। बैग की तलाशी ली गई तो इसमें करीब 52 किलो सोना मिला, जिसकी कीमत करीब 40 करोड़ आंकी जा रही है। बैग में 9.86 करोड़ रुपए कैश भी मिले हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .