Thursday, March 12, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड : हाईकोर्ट पहुंचे विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त कर्मचारी, आदेश को दी चुनौती

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
02/10/22
in उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड : हाईकोर्ट पहुंचे विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त कर्मचारी, आदेश को दी चुनौती
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नैनीताल : उत्तराखंड विधान सभा के अपर निजी सचिव पद से बर्खास्त किए गए भूपेंद्र सिंह बिष्ट और अन्य ने अपनी सेवा समाप्ति के आदेश को नैनीताल हाईकोर्ट में चुनौती दी है।उत्तराखंड विधान सभा के अपर निजी सचिव पद से बर्खास्त किए गए भूपेंद्र सिंह बिष्ट और अन्य ने अपनी सेवा समाप्ति के आदेश को नैनीताल हाईकोर्ट में चुनौती दी है। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकल पीठ ने विधानसभा अध्यक्ष, विधान सभा सचिव और उप सचिव को 14 अक्तूबर तक प्रति शपथपत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। इसी दिन अगली सुनवाई होगी।

अपर निजी सचिव पद से बर्खास्त किए गए भूपेंद्र सिंह बिष्ट और अन्य की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि नया राज्य बनने के बाद विधान सभा में रिक्त पदों के सापेक्ष अपर निजी सचिव पदों पर तदर्थ नियुक्तियां निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गईं।

उन्हें उपनल के माध्यम से नियुक्ति दी गई। इसके बाद 20 दिसंबर 2016 को उन्हें तदर्थ नियुक्ति मिली। 2014 तक तदर्थ रूप से नियुक्त हुए अन्य कर्मचारियों को चार वर्ष से कम की सेवा में नियमित नियुक्ति दे दी गई किंतु उन्हें छह वर्ष के बाद भी स्थायी नहीं किया गया। अब उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है।

याचिकाकर्ताओं के अनुसार विधान सभा में सरकार की नियमावली लागू नहीं की जा रही है। सरकारी नियमों के तहत छह माह की तदर्थ सेवा के बाद नियमित किए जाने का प्रावधान है। उन्होंने कोर्ट से अपनी सेवा बहाली और नियमितीकरण की मांग की है। हाईकोर्ट में याचिकाकर्ताओं की पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत कर रहे हैं जबकि विधान सभा ने अपना पक्ष रखने के लिए विजय भट्ट को अधिकृत किया है।

हाईकोर्ट में दशहरा अवकाश घोषित, 10 को खुलेगा कोर्ट
हाईकोर्ट में दशहरा अवकाश घोषित कर दिया गया है। अवकाश तीन अक्तूबर से सात अक्तूबर तक रहेगा। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती शर्मा की ओर से जारी आदेश में ये जानकारी दी गई है। आदेश के अनुसार आठ को शनिवार और नौ अक्तूबर को रविवार का अवकाश रहेगा। अवकाश के बाद कोर्ट दस अक्तूबर को खुलेगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .