Thursday, March 12, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

उत्तराखण्ड : पीएमओ में तय होगा 10 जल विद्युत परियोजनाओं का भाग्य

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
07/10/22
in उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखण्ड : पीएमओ में तय होगा 10 जल विद्युत परियोजनाओं का भाग्य
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून : अलकनंदा नदी पर प्रस्तावित राज्य की 10 जल विद्युत परियोजनाओं का भाग्य प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में तय होगा। राज्य सरकार के अनुरोध पर पीएमओ बैठक आयोजित करेगा। पिछले दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई एक बैठक पीएमओ के सलाहकार ने राज्य सरकार का पक्ष सुना। उन्होंने जल्द एक संयुक्त बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया है।

बता दें कि, 10 जल विद्युत परियोजनाओं को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय और ऊर्जा मंत्रालय से हरी झंडी मिल चुकी है, लेकिन जल शक्ति मंत्रालय ने इनके लिए अभी तक हामी भरी है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से इस मुद्दे पर वार्ता भी की थी।

सूत्रों के मुताबिक, जल शक्ति मंत्रालय की स्वीकृति न मिलने से परियोजनाएं लटकी हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री कार्यालय के सलाहकार तरुण कपूर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली तो उसमें सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने राज्य सरकार का पक्ष उनके सामने रखा।

सुंदरम के मुताबिक, पीएमओ सलाहकार कपूर ने आश्वस्त किया है कि जल विद्युत परियोजनाओं के संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय जल्द बैठक आयोजित करेगा। इस बैठक में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय के प्रतिनिधि भी उपस्थित होंगे। सभी पक्षों से चर्चा के बाद जल विद्युत परियोजनाओं के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .