Wednesday, May 14, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

दिग्विजय सिंह को सता रहा है ईडी और आईटी का डर! कह दी बड़ी बात

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
13/09/23
in राज्य, समाचार
दिग्विजय सिंह को सता रहा है ईडी और आईटी का डर! कह दी बड़ी बात
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि हार की आशंका से डरी बीजेपी मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को डराने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर (आईटी) का इस्तेमाल करेगी। कांग्रेस नेताओं के यहां छापे डाले जाएंगे, मगर कांग्रेसी डरने वाले नहीं हैं। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के आवास पर राज्य की 29 लोकसभा सीटों के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई।

इस बैठक में राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह सहित सभी पर्यवेक्षक मौजूद रहे। बैठक में हिस्सा लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राज्य की 29 लोकसभा सीटों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

यह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव का प्रतिनिधि है, जो चुनाव प्रक्रिया होने और नतीजे आने तक अपने क्षेत्र में रहेंगे। यह पर्यवेक्षक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी और निचले स्तर की इकाइयों के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे।दिग्विजय सिंह ने कहा कि तमाम सर्वे यह बता रहे हैं कि आगामी चुनाव में कांग्रेस की बड़ी बहुमत के साथ सरकार बनने वाली है। केंद्र सरकार और बीजेपी घबराई हुई है इसलिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के यहां छापे डालने की तैयारी है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में घोटालेबाज हैं। मगर, उनके यहां ईडी और आईटी के छापे नहीं पड़ेंगे बल्कि जो सत्ता से बाहर हैं और जिन्होंने संघर्ष किया है। उन पर दवाब डालने के लिए, आईटी और ईडी के हथियार का डर दिखाने के लिए यहां पर सारी व्यवस्था की जा रही है। हम लोग डरने वाले नहीं है, डरे वह जिसने बेईमानी का काम किया हो, जिसने अघोषित संपत्ति इकट्ठी की हो, कांग्रेसी डरने वाला नहीं।

दिग्विजय सिंह ने छत्तीसगढ़ में आईटी और ईडी की कार्रवाई का हवाला देते हुए कहा कि वहां कांग्रेस सत्ता में है। वहां के मुख्यमंत्री से जुड़े लोगों पर छापे डाले जा रहे हैं।

वहीं, मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर आईटी और ईडी के दफ्तर खोलने की बात मीडिया के जरिए पता चल रही है। मंत्री, मुख्यमंत्री और उनके चहेते अधिकारियों के यहां छापे डालिए, मगर जो खबरें आ रही है, वह यह बताती है कि वह कांग्रेस पार्टी के नेताओं के यहां छापे डालेंगे, यानी उनकी योजना विपक्ष के नेताओं को डराने की है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.