नाबालिक छात्रा के साथ दरिंदों ने किया गैंगरेप, फिर दी खौफनाक मौत

मेरठ l उत्तर प्रदेश के मेरठ में 10वीं क्लास की छात्रा से गैंगरेप कर उसकी हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपियों ने छात्रा से गैंगरेप करने के बाद उसे जहर दे दिया, जिसके बाद छात्रा ने तड़प-तड़प कर अस्पताल में दम तोड़ दिया. परिजनों ने चार आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. अभी तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है.

मामला मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव का है. यहां 10वीं क्लास की छात्रा घर से ट्यूशन जाने के लिए निकली लेकिन ट्यूशन तक छात्रा नहीं पहुंची. परिजनों का आरोप है कि रास्ते में ही गांव के ही 4 लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया, जिसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया और उसे जहर दे दिया गया. वहीं, छात्रा बदहवास हालत में अपने घर पहुंची तो उसने परिजनों को आपबीती बताई. इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां छात्रा की मौत हो गई.

एक नामजद और तीन अज्ञात पर मुकदमा
देर रात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने गांव के ही एक नामजद और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया और अब आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी हैं, जो जगह-जगह दबिश अभी दे रही हैं. हालांकि, अभी तक पुलिस के हाथ एक भी आरोपी नहीं लग सका है. पुलिस के आला अधिकारी अभी तक इस मामले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं.


साभार : न्यूज़18इंडिया.कॉम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *