Friday, May 16, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

मंडप छोड़कर साथियों के साथ जंगल में भागा दूल्हा, घंटों बाद पता चली वजह

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
09/07/21
in राष्ट्रीय, समाचार
मंडप छोड़कर साथियों के साथ जंगल में भागा दूल्हा, घंटों बाद पता चली वजह

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

रामपुर। यूपी के रामपुर में एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां एक दूल्हा सात फेरों से पहले जंगल की तरफ भाग गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। पांच घंटे बाद पुलिस ने साथियों के साथ ढूंढ निकाला। दरअसल बारातियों को खाना मनमर्जी के मुताबिक न मिला तो बवाल हो गया। बारातियों और घरातियों में नोकझोंक के बाद मारपीट होने लगी। इससे नाराज दूल्हा भी मंडप छोड़कर जंगल की ओर भाग गया था। मौके पर आई पुलिस ने मामले को शांत कराया और दूल्हे की तलाश शुरू की। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद दूल्हे को तलाश लिया गया। दोनों पक्षों में समझौते के बाद देर रात को शादी की रस्म पूरी हुईं।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के धूलिया गंज गांव का है। मिलक मुफ्ती गांव निवासी महिपाल की बारात धूलिया गंज गांव में आई थी। बारात गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने उनके स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी। खाना खाने के लिए बारात को बैठा दिया गया, लेकिन मनमर्जी का खाना न देख बाराती भड़क गए और हंगामा करने लगे। बारातियों की यह बात घरातियों को बुरी लगी और मारपीट होने लगी। इस दौरान जिस का मौका लगा वह एक-दूसरे पर घूंसे बरसाने लगा। मामला बिगड़ता देख दूल्हा अपने साथियों को लेकर मंडप से खेत की ओर भागने लगा।

दूल्हे को भागता देखकर कुछ ग्रामीणों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन दूल्हा हाथ नहीं आया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस भी हरकत में आ गई। हल्का प्रभारी राजपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। रात को दूल्हे की तलाश में पुलिस ने जंगल में छानबीन की। रात करीब 12 बजे दूल्हे को तलाश लिया गया। दोनों पक्षों की ओर से रात को ही पंचायत शुरू गई। देर रात समझौते के बाद शादी की रस्में पूरी की गईं। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि खाने को लेकर बारात में कुछ विवाद हो गया था। जिसे आपसी समझौते के बाद दोनों पक्षों ने निपटा लिया है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.