Friday, March 13, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

अंकिता हत्याकांड में VIP के नाम से पर्दा हटा! सदन में मंत्री ने बताया सच

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
30/11/22
in अपराध संसार, उत्तराखंड, देहरादून
अंकिता हत्याकांड में VIP के नाम से पर्दा हटा! सदन में मंत्री ने बताया सच
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन भी हंगामेदार रहा. दूसरे दिन सदन में विपक्ष ने विशेषाधिकार हनन का मुद्दा उठाया. विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों का आरोप है कि उन्हें सरकारी कार्यक्रमों में न तो बुलाया जा रहा है और न ही सरकारी बैठकों की सूचना दी जा रही है. इसके साथ ही अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में विपक्ष ने वीआईपी के नाम को लेकर भी बड़ा हंगामा किया. इस मामले पर कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने सीबीआई जांच करवाने की मांग की.

दरअसल, उत्तराखंड में बीते दिनों से बेहद चर्चाओं में चल रहा अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला विधानसभा सत्र में भी बार-बार विपक्ष द्वारा उठाया जा रहा है. सरकार और पुलिस अधिकारियों से कई बार ये सवाल किया गया है कि आखिरकार वह वीआईपी कौन है जिसका जिक्र अंकिता हत्याकांड में आ रहा है. इसको लेकर विपक्ष ने सदन में आरोप लगाया कि इसमें सरकार वीवीआईपी को बचा रही है. इसका जवाब संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया है

प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि उत्तराखंड के पौड़ी जिले में हुए अंकिता हत्याकांड को लेकर अबतक की जांच में यह साफ हो गया है कि कोई भी वीआईपी रिजॉर्ट में नहीं था. अग्रवाल ने कहा कि बार-बार एक ही मुद्दे को उठाना सही नहीं है. हम लोगों की भावनाओं की कद्र करते हैं लेकिन अब तक की जांच में जो सामने आया है वो ये है कि किसी भी होटल या रिजॉर्ट में जो लग्जरी सूट होते हैं उनमें आने वाले गेस्ट को वीआईपी ही कहा जाता है.

VIP पर संसदीय कार्यमंत्री का सीधा जवाब: प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह सभी बातें भ्रामक हैं कि कोई वीआईपी का नाम इस पूरे मामले में आ रहा था. विपक्ष की सीबीआई जांच की मांग को लेकर संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को तो सीबीआई पर भरोसा ही नहीं है तो इस मांग को कोई औचित्य नहीं रह जाता है. मंत्री ने ये बयान देकर कहीं ना कहीं वीआईपी के नाम पर भी ब्रेक लगा दिया है और सरकार पर उठ रहे सवालों को भी सिरे से खारिज कर दिया है. लेकिन हैरानी की बात ये भी है कि अब तक एसआईटी या पुलिस के किसी भी अधिकारी ने इस मामले से जुड़े बयानों में इस तरह का बयान नहीं दिया है. हालांकि, सरकार के जवाब से विपक्ष संतुष्ट नजर नहीं आया.

कांग्रेस ने लगाया नजरअंदाज करने का आरोप: सदन में विपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायकों को नजरअंदाज किया जा रहा है और लोकतंत्र की अनदेखी के साथ ही निर्वाचित विधायकों के प्रोटोकॉल को भी तोड़ा जा रहा है. जबकि विधानसभा से होने वाले कार्यक्रमों में अधिकारी अक्सर विधायकों को जानकारी नहीं देते हैं. नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि वो भी विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस प्रकार का व्यवहार नहीं देखा, जो इस समय सरकार की ओर से विपक्ष के विधायकों के साथ किया जा रहा है.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .