देहरादून: उत्तराखंड चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. श्रद्धालु देश-विदेश से बड़ी संख्या में चारधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं. वहीं इस साल अभी तक 18 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारधाम व हेमकुंड साहिब की यात्रा कर चुके हैं.
यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या: चारधाम यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से होती है. 30 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे. अभी तक यमुनोत्री धाम में 3 लाख 29 हजार 251 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं. 31 मई को 10 हजार 447 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए.
गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या: कपाट खुलने के बाद 3 लाख 18 हजार 798 श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंच चुके हैं. 31 मई को 11 हजार 924 श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए.
केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या: इस साल 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले. जिसके बाद धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. अभी तक 6 लाख 96 हजार 934 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं. 31 मई को 23 हजार 541 श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए.
बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या: बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुले थे. बदरीनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रही है. अभी तक 4 लाख 96 हजार 420 श्रद्धालु भगवान बदरी-विशाल के दर्शन कर चुके हैं. 31 मई को 19 हजार 654 श्रद्धालु दर्शन के लिए बदरीनाथ धाम पहुंचे.
श्री हेमकुंड साहिब यात्रा: हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुले. उच्च हिमालय में स्थित सिखों के पवित्र धर्मस्थल में 31 मई को 2258 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे. अभी तक हेमकुंड साहिब में अभी तक 15 हजार 283 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं.
