Monday, May 19, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राजनीति

बीजेपी का तंज : दो लड़कों की राजनीतिक ताकत क्या बढ़ी, अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गए

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
13/08/24
in राजनीति, राष्ट्रीय
बीजेपी का तंज : दो लड़कों की राजनीतिक ताकत क्या बढ़ी, अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गए
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘दो लड़कों’ की राजनीतिक ताकत में जब से इजाफा हुआ है, उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में सपा पर अपराधियों को पनाह देने का आरोप लगाया और बलात्कार तथा बलात्कार के प्रयास के आरोप में उससे जुड़े दो लोगों की गिरफ्तारी को लेकर यादव नीत पार्टी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि सपा जहां अपराधियों का ‘बचाव’ कर रही है वहीं विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के सदस्य अपने गठबंधन सहयोगियों के आपराधिक तत्वों की रक्षा करने में भी एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। त्रिवेदी ने कहा, ‘‘दो लड़कों से जुड़े लोग अपराध करते रहे हैं। इन दो लड़कों की ताकत बढ़ने के बाद से अपराधियों का दुस्साहस बढ़ रहा है।’’ ज्ञात हो कि राज्य में 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच गठबंधन के बाद दोनों की जोड़ी ‘उप्र के दो लड़कों’ के रूप में प्रसिद्ध हुई थी। हाल के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस गठबंधन ने भाजपा नीत राजग के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया था।

उन्होंने एक मामले में आरोपियों का दोष साबित करने के लिए डीएनए परीक्षण की सपा की मांग पर तंज कसते हुए कहा कि अपराधियों के साथ खड़े होना यादव की पार्टी के ‘डीएनए’ में है। भाजपा नेता ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उनके इस रुख के लिए भी निशाना साधा कि अगर स्थानीय पुलिस ने रविवार तक मामले का हल नहीं निकाला तो वह कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में एक डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले को सीबीआई को सौंप देंगी।

मामले की जांच तत्काल सीबीआई को सौंपने की मांग करते हुए त्रिवेदी ने सवाल किया कि क्या इसलिए इतना समय दिया जा रहा है ताकि मामले में हेरफेर किया जा सके। इन अपराधों पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दल ऐसे आपराधिक मामलों में पर्दा डालने का काम कर रहे हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.