Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

PM मोदी के केदारनाथ दौरे के विरोध में उतरे पुरोहित, मनाने पहुंचे धामी

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
03/11/21
in उत्तराखंड, देहरादून
PM मोदी के केदारनाथ दौरे के विरोध में उतरे पुरोहित, मनाने पहुंचे धामी

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को केदारनाथ जाएंगे, लेकिन उनके इस दौरे का विरोध शुरू हो गया है. पीएम मोदी की इस यात्रा का वहां के पुरोहित विरोध कर रहे हैं. जिसके बाद बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुरोहितों को मनाने केदारनाथ धाम पहुंचे. बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने काफी देर बंद कमरे में पुरोहितों के साथ चर्चा की.

दरअसल, दो दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत समेत बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का केदारनाथ में जमकर विरोध हुआ था. पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को तो पुरोहितों ने दर्शन भी नहीं करने दिए थे. इसके बाद पुरोहितों ने पीएम मोदी के दौरे का भी विरोध करने का फैसला लिया था. तब से ही उत्तराखंड सरकार सकते में हैं.

पुरोहित और पंडा समाज के विरोध को देखते हुए आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ गए और उन्होंने पुरोहित समाज से बात की. साथ ही प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का भी जायजा लिया और पुरोहित समाज के विरोध को कम करने की कोशिश भी की.

पुरोहित क्यों कर रहे हैं विरोध

दरअसल, जनवरी 2020 में त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार ने चार धाम देवस्थानम बोर्ड का गठन किया था. इसके साथ ही चार धाम समेत 51 अन्य मंदिरों का नियंत्रण राज्य सरकार के पास आ गया था. उत्तराखंड में केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ चार धाम हैं. तब से ही पुरोहित और पंडा समाज इस फैसला को वापस लेने की मांग पर अड़े हैं.

हालांकि, धामी ने मुख्यमंत्री बनते ही कमेटी का गठन किया था और रिपोर्ट के आधार पर फैसला लेने का वादा किया था. हालांकि, तय तारीख 30 अक्टूबर तक भी जब कोई फैसला नहीं हुआ तो फिर से देवस्थानम बोर्ड का मुद्दा गरमा गया और पुरोहितों ने आंदोलन शुरू कर दिया. पुरोहितों ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे तक का विरोध करने का फैसला लिया है.

पुरोहितों से सकारात्मक बातचीत हुईः धामी

प्रधानमंत्री के दौरे से ठीक पहले पुरोहित समाज का इस तरह आंदोलनरत होना सरकार की चिंता बन गया था इसलिए मुख्यमंत्री धामी आज केदारनाथ पहुंचे और पुरोहित समाज के साथ बंद कमरे में बात की. इसके बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि बातचीत काफी सकारात्मक रही है और पुरोहित समाज प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उत्सुक है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जन भावनाओं का सम्मान करने वाली सरकार है. तीर्थों के पंडा, पुरोहित और पुजारियों के मान-सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी. हम सकारात्मक, धनात्मक और विकासात्मक दृष्टिकोण से चारधाम, पंडा, पुरोहित और पुजारी समाज के सम्मान तथा धार्मिक आस्था की गरिमा के सम्मान के लिए तत्पर हैं.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .