Monday, March 9, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

छात्रा से अश्लील हरकत करता था प्रोफेसर, छात्रों ने की जमकर पिटाई, गिरफ्तार

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
07/09/21
in अपराध संसार, समाचार
छात्रा से अश्लील हरकत करता था प्रोफेसर, छात्रों ने की जमकर पिटाई, गिरफ्तार

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

झारखंड l झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय के स्नात्कोत्तर में दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ केके अखौरी पर गुरु-शिष्या परम्परा को तार-तार करने का आरोप है। सोमवार को छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया और आरोपी प्रोफेसर के साथ धक्का-मुक्की करते हुए पिटाई की। मौके पर पहुंची मुफ्फसिल थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी विभागाध्यक्ष डॉ अखौरी को हिरासत में ले लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी प्रोफेसर के निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कई दिन से छात्रा को अश्लील मैसेज भेज रहा था आरोपी डॉ अखौरी
छात्रा का आरोप है कि डॉ केके अखौरी काफी दिनों से अश्लील मैसेज भेज रहा था। परेशान होकर छात्रा ने कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र यूनियन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। आरोपी डॉ अखौरी के साथ धक्का-मुक्की और पिटाई भी की। हालांकि इसमें आरोपी को कोई खास चोटें नहीं आई है। छात्र-छात्राएं लगातार आरोपी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

आधी रात के बाद भेजते थे अश्लील मैसेज
पीड़ित छात्रा का कहना है कि डॉ अखौरी कई दिनों से वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजते थे। विरोध करने के बाद वे हरकत से बाज नहीं आ रहे थे। बताया जाता है कि इससे पूर्व भी छात्रा के साथ आरोपी ने क्लास में अश्लील हरकतें भी की थीं। हंगामे की सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय पहुंची थाना पुलिस ने छात्रा से लिखित शिकायत लेकर आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया है।

विश्वविद्यालय पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंच संभाली स्थिति
छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय परिसर में आरोपी डॉ अखौरी के साथ जब मारपीट कर रहे थे, उसकी जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक भवन से सीएचडब्लू डॉ एससी दास, प्रोक्टर डॉ एमए खान, सीसीडीसी डॉ मनोज महापात्र सहित कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और बीच बचाव कर डॉ केके अखौरी को छात्रों के चंगुल से छुड़ाया। फिर पीजी विभाग में बैठाकर कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। आरोपी डॉ अखौरी ने पीजी छात्रा और छात्र प्रतिनिधियों से माफी मांगी।

आरोपी डॉ अखौरी का निलंबन लगभग तय
घटना के बाद कुलपति प्रो गंगाधर पंडा की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय सभागार में बैठक हुई। जिसमें आरोपी प्रोफेसर डॉ अखौरी को निलंबित करने पर चर्चा की गई। मंगलवार को विश्वविद्यालय अनुशासन समिति की बैठक के बाद आरोपी डॉ अखौरी के निलंबन संबंधी अधिसूचना जारी होना तय माना जा रहा है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .