Friday, May 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

भारतीय नौसेना की बढ़ी ताकत तो चीन-PAK ने भी माना भारत का लोहा!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
01/09/24
in राष्ट्रीय, समाचार
भारतीय नौसेना की बढ़ी ताकत तो चीन-PAK ने भी माना भारत का लोहा!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: दुनियाभर में आतंकवाद फैलाने में माहिर पाकिस्तान और दूसरे देशों की जमीन कब्जाने वाले चीन जैसे पड़ोसियों से घिरे भारत की ताकत में और इजाफा हो गया है। हाल ही में परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस आईएनएस अरिघात पनडुब्बी नौसेना में शामिल हो गई। इससे देश की परमाणु क्षमता को और मजबूती मिलने वाली है। आईएनएस अरिघात के शामिल होने को लेकर पाकिस्तानी और चीनी एक्सपर्ट्स की प्रतिक्रिया सामने आई है। दोनों देशों के डिफेंस एक्सपर्ट्स ने भारत की ताकत का लोहा माना है। साथ ही, पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने तो भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रशंसा की है।

पाकिस्तानी डिफेंस एक्सपर्ट कमर चीमा ने अपने यूट्यूब चैनल पर आईएनएस अरिघात पर बात की है। उन्होंने कहा है कि भारत थल, समुद्र और वायु तीनों से परमाणु हमले कर सकता है। हालांकि, यह ताकत पहले भी भारत के पास थी। अरिघात के शामिल होने से साफ है कि भारत नौसेना के ऊपर बहुत ज्यादा पैसा इन्वेस्ट करने जा रहा है। भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अमेरिका में नेवल सर्फेस वॉर सेंटर गए थे। वहां जो भी मौजूद था, उसे देखा। कमर चीमा ने भारत का लोहा मानते हुए कहा, ”सबमरीन को शामिल करने का जो कार्यक्रम था, उसमें रक्षा मंत्री आए थे। हालांकि, यह बड़ी चीज थी, जिसमें पीएम भी आ सकते थे, लेकिन वे नहीं आए। इसका मतलब है कि भारत का रक्षा मंत्री बहुत तगड़ा है और दूसरा मतलब यह है कि यह संदेश दिया गया है कि प्रधानमंत्री सिर्फ एक न्यूक्लियर सबमरीन के लिए नहीं आएंगे।”

हालांकि, पाकिस्तानी डिफेंस ने यह भी दावा किया कि आईएनएस अरिघात के शामिल होने से पाकिस्तान के लिए कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत पहले ही न्यूक्लियर पावर बन चुका था, इसलिए अब पाकिस्तान के लिए चिंता की बात नहीं है। पाकिस्तान यह देखेगा कि जो न्यूक्लियर सबमरीन है, यह नई नहीं है, लेकिन अपनी डिफेंस को जरूर बढ़ाया है। इस डिफेंस सबमरीन को एडवांटेज है कि इसे डीजल लेने के लिए वापस जाने की जरूरत नहीं होगी। इसमें इंटरनली ही पावर प्लांट लगा हुआ है, जोकि इसे चलाएगा। जहां मर्जी यह घूमती रहेगी, अपने पावर प्लांट से ही चलेगी।

सबमरीन के शामिल होने पर क्या बोले चीनी एक्सपर्ट

चीन सरकार के भोंपू माने जाने वाले ग्लोबल टाइम्स पर भी आईएनएस अरिघात को लेकर एक आर्टिकल लिखा गया है। इसमें एक्सपर्ट ने शीर्षक दिया है कि भारत को दूसरी न्यूक्लियर मिसाइल सबमरीन को जिम्मेदारी से इस्तेमाल करना चाहिए। इसी हेडिंग से साफ है कि अरिघात से चीन भी कितना घबराया हुआ है। ग्लोबल टाइम्स के डिफेंस पत्रकार लियू जुआनजुन का कहना है कि बीजिंग स्थित एक सैन्य विशेषज्ञ ने नाम न बताने की शर्त पर ग्लोबल टाइम्स को बताया कि अधिक परमाणु ऊर्जा वाली बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियों के साथ, भारत की परमाणु प्रतिरोधक शक्ति में वृद्धि हुई है, लेकिन इसके साथ ही इसका इस्तेमाल करने की जिम्मेदारी भी आनी चाहिए। एक्सपर्ट ने कहा कि जब तक परमाणु हथियार मौजूद हैं, उनका उपयोग शांति और स्थिरता की रक्षा के लिए किया जाना चाहिए, न कि ताकत दिखाने या परमाणु ब्लैकमेल करने के लिए।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .