Sunday, May 11, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

शिक्षक ने युवती से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Frontier Desk by Frontier Desk
14/04/25
in अपराध संसार, देहरादून
शिक्षक ने युवती से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

पुलिस कर रही मामले की जांच

देहरादून। चकराता थाना क्षेत्र के एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि उसने बगीचे में मजदूरी करने आई गांव की ही युवती से दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं आरोप है कि शिक्षक पीड़िता के परिवार पर समझौते का दबाव बनाने लगा तो युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चकराता थाने में दी गई तहरीर में पीड़िता के भाई ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने नौ अप्रैल की शाम को उन्हें बगीचे में पेड़ों की निराई और तौलिए बनाने के लिए फोन किया। 10 अप्रैल को उनकी मां ने बहन को मजदूरी के लिए सुबह आठ बजे बगीचे में भेज दिया। बताया कि वह लंबे समय से शिक्षक के यहां मजदूरी करते आ रहे हैं।

शिकायतकर्ता ने बताया कि दोपहर में शिक्षक ने उनकी बहन को तेज धूप के चलते छाया में बैठने के लिए कहा। इस दौरान उनकी बहन फोन देखने लगी। आरोप है कि शिक्षक आया और उनकी बहन का हाथ पकड़कर जोर जबरदस्ती करने लगा। आरोप है कि बहन के साथ गलत काम करने के बाद शिक्षक ने उसे कहा कि यहां से भागना मत, काम करते रहना।

शिकायतकर्ता ने बताया कि शिक्षक ने घटना के बारे में किसी को बताने पर बहन और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बताया कि उनकी बहन ने मां को फोन कर आपबीती सुनाई। मां ने उसे घर बुलाया तो उसने पूरी घटना बताई। बताया कि बिस्सू पर्व पर उनकी बहन की सगाई होने वाली थी। घटना के बाद 10 अप्रैल की रात को उनकी बहन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी तबीयत बुरी तरह से बिगड़ गई। उसे एक स्थानीय अस्पताल से देहरादून रेफर कर दिया गया।

12 अप्रैल को उनकी बहन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बताया कि घटना के बाद से उन्हें और उनके परिजनों पर पंचायत कर दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सीओ विकासनगर बीएल शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कालसी थाने की महिला उपनिरीक्षक को मामले की जांच सौंपी गई है। सोमवार को युवती की चिकित्सकीय जांच और बयान करवाए गए। इसके बाद अब आगे की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.