Sunday, June 8, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

शादी के लिए लड़की देखने पहुंचा था चोर…मोबाइल पसंद आया तो चुरा लाया

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
31/07/21
in अपराध संसार, समाचार
शादी के लिए लड़की देखने पहुंचा था चोर…मोबाइल पसंद आया तो चुरा लाया

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आगरा l आगरा पुलिस को दो ऐसे पेशेवर लुटेरे हाथ लगे हैं जो कि चलती ट्रेन से सामान पार कर लेते थे। पुलिस को लुटेरों से मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य कीमती सामान बरामद किया है। एसपी देहात सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि अजय उर्फ अजगर पेशेवर लुटेरा है, वह अपनी शादी के लिए लड़की देखने गया था। वहां उसे एक मोबाइल पसंद आ गया। उसने मोबाइल पार कर दिया। इस वजह से उसकी शादी भी टूट गई।

चोरी के कारण टूट गया रिश्ता
आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के कुरगवां गांव के रहने वाले अजय उर्फ अजगर शातिर चोर है। वह कई बार चोरी और लूट के मामले में जेल भी जा चुका है। एसपी देहात सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि अजय अविवाहित है। घरवाले उसके लिए लड़की देखने गए थे। लड़की वालों के घर पर उसे एक मोबाइल पसंद आ गया। उसने उसे ही पार कर दिया। जानकारी होने पर लड़की वालों ने उसके साथ रिश्ता तोड़ दिया। अपराध के कारण अभी तक उसकी शादी नहीं हुई है।

ट्रेन में करते थे चोरी
अजय उर्फ अजगर अपने साथी शीलेन्द्र के साथ मिलकर ट्रेन में चढ़ जाते थे। ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल लैपटॉप और पर्स पार कर देते थे। यात्रियों के साथ लूटपाट भी करते थे। बरहन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

कोर्ट में पेशी के दौरान चकमा देकर भाग गया अजगर
सिपाहियों को चकमा देकर डकैती ऐक्ट का आरोपी अजगर दीवानी परिसर से फरार हो गया। पुलिस ने बताया रिमांड स्वीकृत हो गई है। दोनों आरोपियों को कोर्ट से बाहर लाया गया। इस दौरान शातिर अजगर चकमा देकर फरार हो गया। सिपाही प्रवीण और शीलू ने जब अजगर को गायब देखा तो घबरा गए दीवानी के गेट बंद करा दिए। चारों तरफ खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.