Saturday, June 7, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

ग्वालियर का अनोखा शिव मंदिर जहां लगती है अदालत

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
17/02/23
in राज्य, समाचार
ग्वालियर का अनोखा शिव मंदिर जहां लगती है अदालत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा शिव मंदिर है जहां अदालत लगाई जाती है और फैसले भी होते हैं। भगवान शिव ही यहां जज की भूमिका में होते हैं और वही फैसला सुनाते हैं। यहां पर कोर्ट की तरह हत्या लूट और अपहरण जैसे मामलों की सुनवाई की जाती है। जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर गिरगांव में स्थित यह मंदिर, मजिस्ट्रेट महादेव मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। यहां पर महाशिवरात्रि के दिन भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और मेला भी लगता है।

इस मंदिर में दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। यहां पर अदालत भी लगाई जाती है। अदालत में जज शिवजी होते हैं। मंदिर में हर तरह के मामलों की सुनवाई की जाती है। उसके बाद फैसला सुनाया जाता है। यह भी मान्यता है कि अगर शिवजी की अदालत में झूठ बोला तो काफी नुकसान हो सकता है।

महादेव की अदालत में 11 पंच का पैनल मामले की सुनवाई करता है। केस लेकर आने वाले दोनों पक्षकार गवाह लेकर आते हैं। सबूत और गवाह के आधार पर आरोपी की बात सुनने के बाद यहां पर फैसला किया जाता है। बाद में फैसले पर मुहर महादेव मंदिर के अंदर शपथ लेकर लगती है। इसके बाद रजिस्टर में केस को बाकायदा दर्ज भी किया जाता है। मान्यता है कि यदि 7 दिन के अंदर आरोपी को कोई नुकसान नहीं होता है तो वह निर्दोष मान लिया जाता है। वहीं, सात दिन के भीतर किसी भी प्रकार का नुकसान होने पर उसे दोषी मान लिया जाता है।

गिरगांव में स्थित महादेव मंदिर में लोग बड़ी संख्या में अपने पारिवारिक मामलों के निपटारे के लिए पहुंचते हैं। गांव के लोगों का कहना है कि महादेव के मंदिर में सभी समाज और जाति के लोग आते हैं। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग भी यहां अपने मामलों के निपटारे के लिए पहुंचते हैं।

एक ऐसा ही मामला कुछ साल पहले सामने भी आया था। एक परिवार के दो पक्षों में सोने की हार की चोरी को लेकर विवाद हुआ था। छोटे भाई की पत्नी ने जेठ-जेठानी पर हार चोरी करने का आरोप लगाया था। दोनों पक्ष अदालत में पहुंचे और अपने गवाह पेश किए। जेठ-जेठानी ने हार नहीं चोरी करने की कसम भी खाई थी। उसके बाद फैसला सुनाया गया था। जैसे ही आरोपी पक्ष अपने घर पहुंचा तो उनके बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद आरोपी पक्ष ने भी माना था कि उसने महादेव की अदालत की अवहेलना की थी जिसकी सजा उसे मिली है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.