Sunday, May 25, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

दुल्हन को विदा करने के लिए गांव बना छावनी, बारातियों पर पथराव के बाद टेंशन

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
17/02/23
in उत्तराखंड, हरिद्वार
दुल्हन को विदा करने के लिए गांव बना छावनी, बारातियों पर पथराव के बाद टेंशन

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हरिद्वार : हरिद्वार जिले के भगवानपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दुल्हन को विदा करने के लिए गांव छावनी में तब्दील हो गया। भारी पुलिस फोर्स की तैनाती के बाद दूल्हे और बारातियों की भी टेंशन बढ़ गई थी। कुछ युवकों ने बारातियों पर पथराव कर दिया, जिससे पूरे गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारात में बैंडवाले के साथ हुई गलतफहमी के बाद अकबरपुर कालसो गांव में तनाव की स्थिति बन गई। कुछ युवकों ने बारातियों पर पथराव कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पहरे में विदाई हुई।

अकबरपुर कालसो गांव में गुरुवार को एक बारात क्षेत्र के ही डाडा पट्टी गांव से आई हुई थी। सुबह बारात आने के बाद शाम को दुल्हन की विदाई से पहले बारद्वारी की रस्म निभाई जा रही थी। इस रस्म के लिए बाराती बैंड-बाजे के साथ गांव में निकले। बैंड की धुनों पर बाराती नाच रहे थे, लेकिन बैंडवाला आगे तेज चल रहा था।

बारातियों ने बैंडवाले को धीरे चलने को कहा। बैंडवाला अकबरपुर कालसो का निवासी है। बारातियों की उससे बात चल ही रही थी कि वहां मौजूद गांव के कुछ लोगों को लगा कि बाराती बैंडवाले से अभद्रता कर रहे हैं। युवक दूसरे पक्ष से जुड़े हुए थे। इस गलतफहमी के बीच दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने बारातियों से गाली गलौच करते हुए पथराव कर दिया।

जिससे बारातियों में अफरा-तफरी मच गई। मामला दो अलग-अलग पक्षों से जुड़ा होने से तनाव की स्थिति बन गई। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पथराव करने के आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस के पहुंचने के बाद शादी कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।

पुलिस पहरे में विदाई हुई। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने विवाद किया है। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी शांति व्यवस्था नहीं बिगाड़ने दी जाएगी। पुलिस ने दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों को भी थाने बुलाया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.