वट वक्ष की पूजा कर पत्नी ने ली सेल्फी, फोटो में दिखा ऐसा कुछ कि युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया घर

कानपुर l गुरूवार को वट वृक्ष की पूजा थी, इस पावन पर्व के अवसर पर महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। कानपुर में इस मौके पर एक पति-पत्नी के बीच हाईप्रोफाइल ड्रामा देखने को मिला। एक महिला वट वक्ष की पूजा कर घर लौटी और पति के साथ सेल्फी लेने की जिद करने लगी। पति भी पत्नी के साथ सेल्फी खिंचाने के लिए राजी हो गया। पत्नी ने पति के साथ सेल्फी ली और फिर फोटो गैलरी में जाकर फोटो देखने लगी। इसी दौरान पति को एक अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

पति की आपत्तिजक फोटो देखकर पत्नी भड़क गई। उसने पूजा की थाली उठा कर फेंक दी, घर युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया। पत्नी ने पहले तो घर में जमकर बवाल किया। इसके बाद पत्नी ने पति का हाथ पकड़ा और उसे मंधना चौकी घसीटते हुए ले गई। जहां पर हाई प्रोफाइल ड्रामा देखने को मिला।

सेल्फी ने खोली पोल
बिठूर थाना क्षेत्र स्थित मंधना चौकी क्षेत्र में रहने वाला युवक एक फैक्टरी की बस चलाता है। युवक की पत्नी भी उसी फैक्टरी में काम करती है। वट वृक्ष की पूजा के बाद ली गई सेल्फी ने पति की पोल खोल दी। पति पर भड़की पत्नी ने चौकी में भी जकमर हंगामा किया, उसने पति की अश्लील फोटो पुलिस कर्मियों को भी दिखाई, और पर कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगी।

पैर पकड़कर मांगी माफी
युवक पत्नी को समझाने का प्रयास करता रहा। पत्नी के सामने हाथ जोड़कर मिन्नतें करता रहा, लेकिन पत्नी जिद पर अड़ी रही। पति ने जब पत्नी के पैर पकड़कर माफी मांगी तब जाकर पत्नी का गुस्सा शांत हुआ। चौकी प्रभारी मतीम खान ने बताया कि दंपति के बीच समझौता हो गया है, दोनों को समझाकर घर भेज दिया गया है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *