Saturday, July 4, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

एक साल पहले हुई चोरी का पर्दाफाश, आरोपी नौकरानी गिरफ्तार

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
03/07/26
in अपराध संसार, देहरादून
एक साल पहले हुई चोरी का पर्दाफाश, आरोपी नौकरानी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। दून पुलिस ने एक साल पहले लाखों के गहने चोरी होने के मामले में  एक नौकरानी को गिरफ्तार किया है। नौकरानी का सोशल मिडिया पर इस्टेटस देखने के बाद सारे मामले का खुलासा हुआ। दून आइटी पार्क में रहने वाली एक महिला के एक वर्ष पहले हीरे व सोने के लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए थे। उन्होंने खुद गहनों की तलाश की और पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन गहनों का कहीं पता नहीं लग पाया।

नौकरानी पर शक हुआ, लेकिन नौकरानी उनके साथ खुद पुलिस के पास शिकायत करने के लिए पहुंची तो उन्हें उस पर विश्वास हो गया। नौकरानी के वाट्सएप स्टेट्स व इंस्टाग्राम रील देखी तो उसमें उसने वहीं गहने पहने हुए हैं। शिकायत के आधार पर राजपुर थाना पुलिस ने नौकरानी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

#ऑपरेशन_प्रहार#SSP_देहरादून की सटीक रणनीति से 01 वर्ष पूर्व हुई लाखों की चोरी का #दून_पुलिस ने किया खुलासा,

इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसमें हीरे के हार का प्रदर्शन करना अभियुक्ता को पड़ा भारी, पहुंची सलाखों के पीछे, pic.twitter.com/s29vlOdZtI

— Dehradun Police Uttarakhand (@DehradunPolice) July 3, 2026

पुलिस को दी तहरीर में नितिशा वत्स निवासी सिक्का किमाया ग्रीन दून आइटी पार्क ने बताया कि एक वर्ष पूर्व जब वह दून रिपब्लिक अपार्टमेंट भागीरथी पूरम जाखन में निवास कर रही थी तो उनके निवास से दो हीरा जड़ित अंगूठियां, एक सोने की चेन, एक हीरा जड़ित पेंडेट चोरी हो गए। उन्हें नौकरानी विमला देवी पर संदेह हुआ।जब उससे इस संबंध में विमला देवी से पूछताछ की तो उसने गहने चोरी करने से साफ मना कर दिया और कहा कि इसकी पुलिस में शिकायत करेंगे। उस समय उन्होंने पूरा सहयोग दिखाया और खुद भी पुलिस के पास शिकायत करने के लिए गई।

शिकायतकर्ता ने बताया कि विमला देवी के व्यवहार को देखते हुए विश्वास हुआ कि गहने किसी और ने चुराए हैं। इसके बाद उन्होंने अपने घर में हर जगह गहनों की तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं लग पाया। 29 जून की सुबह उन्होंने विमला देवी के वाट्सएप स्टेट्स और इंस्टाग्राम रील देखी तो उसमें वह गहने पहने दिखाई दे रही है। अब उन्हें यकीन हो गया है कि गहने विमला देवी ने ही चोरी किए थे।

इस मामले में उन्होंने 29 जून को जाखन पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। बताया गया है कि वर्तमान में चौकी में महिला कांस्टेबल उपस्थित नहीं है। इस मामले में राजपुर थाना पुलिस ने महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को जोहड़ी रोड से आरोपित महिला विमला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया एक हीरे का हार, सोने का लॉकेट, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने का पेंडल तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में विमला ने स्वीकार किया कि वह नितिशा वत्स के घर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। उसने घर के लॉकर में रखे महंगे आभूषण कई बार देखे थे, जिससे उसके मन में चोरी करने का लालच आ गया। मौका मिलते ही उसने लॉकर से गहने चुरा लिए। चोरी के बाद उसने मालकिन को भरोसे में लेकर यह यकीन दिलाया कि गहने शायद कहीं और रख दिए गए होंगे।

महिला ने बताया कि उसने कई बार चोरी के आभूषण बेचने की कोशिश की, लेकिन महंगे हीरे के आभूषण होने के कारण वह सफल नहीं हो सकी। पुलिस ने आरोपित विमला, निवासी लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी बापू नगर, जाखन, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून ने 2,500 रुपये के नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .