Saturday, July 11, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

भाजपा शासनकाल में मंदिरों के चढ़ावे की हो रही चोरी : वेणुगोपाल

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
10/07/26
in देहरादून
भाजपा शासनकाल में मंदिरों के चढ़ावे की हो रही चोरी : वेणुगोपाल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

  • राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग
  • उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाजी नहीं, सभी नेता एकजुट
  • जनसमस्याओं व सुझावों के आधार पर घोषणा पत्र तैयार करेगी कांग्रेस

देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाजी की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और सभी नेता आगामी चुनावों के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ जनता में व्यापक असंतोष है और कांग्रेस मजबूती से चुनावी मैदान में उतरेगी।

गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस में किसी तरह की बड़ी गुटबाजी नहीं है। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता संगठन को मजबूत करने और चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव से पहले प्रदेश की जनता के बीच जाएगी और उनकी समस्याओं व सुझावों के आधार पर अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी।

अभी बहुत बड़ा मुद्दा है, जो श्री के. सी. वेणुगोपाल जी ने आपके सामने रखा। अयोध्या राम मंदिर के नाम पर ये 1990-91 से राजनीति करते आए हैं। पहले इसे कमर्शियल बनाया और अब तो लुटेरे हो गए हैं। भगवान श्री राम जी के नाम पर लोगों की जो आस्था रही है, उस आस्था की इन्होंने धज्जियां उड़ाई… pic.twitter.com/oAWEKcU0uD

— Kumari Selja (@Kumari_Selja) July 10, 2026

उन्होंने बताया कि कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी प्रदेश के विभिन्न वर्गों से संवाद करेगी। किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, कर्मचारियों और अन्य वर्गों से सुझाव लेकर जनहित से जुड़े मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

अयोध्या राम मंदिर में दान राशि की कथित चोरी के मामले पर कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा राज में मंदिरों के चढ़ावे में चोरी हो रही है, इस प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी न्यायाधीश की निगरानी में कराई जानी चाहिए, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके और सच्चाई सामने आए।

बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा भी उठाया

वेणुगोपाल ने बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मामले का भी उल्लेख किया। उन्होंने सवाल उठाया कि इस मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग भगवान राम के नाम पर राजनीति करते हैं, उनके शासनकाल में मंदिरों में चढ़ावे की चोरी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .