Sunday, May 18, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

85% मुस्लिम, सिर्फ 2% हिंदू… फिर देश की करेंसी में भगवान गणेश की तस्वीर कैसे है?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
26/10/22
in अंतरराष्ट्रीय, राज्य
85% मुस्लिम, सिर्फ 2% हिंदू… फिर देश की करेंसी में भगवान गणेश की तस्वीर कैसे है?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अपने एक सुझाव से भारतीय जनता पार्टी में खलबली मचा दी। उन्हों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारतीय करेंसी नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी के चित्र प्रकाशित करने पर विचार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने इंडोनेशिया का उदाहरण दिया। मुस्लिम देश होते हुए भी उसके करेंसी नोट पर भगवान गणेश का चित्र है। उन्होंने सवाल किया कि जब इंडोनेशिया ऐसा कर सकता है तो हम क्यों नहीं? केजरीवाल के मुताबिक, अगर हमारे करेंसी नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी के चित्र होंगे तो हमारा देश तरक्की करेगा। उन्हों ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को एक-दो दिन में पत्र लिखने की बात की है। इसे लेकर सियासत गरमा गई है। बीजेपी ने इसे लेकर पलटवार किया है।

उसने कहा है कि करेंसी नोट पर भगवान के चित्र छापने की आम आदमी पार्टी (AAP) की मांग हिंदू-विरोधी चेहरा छिपाने की कोशिश है। बहरहाल, इन सब के बीच एक सवाल जरूर खड़ा हो गया है। आखिर मुस्लिम देश होते हुए भी इंडोनिशिया की करेंसी में भगवान गणेश की तस्वीमर क्यों रखी गई है? इंडोनेशिया में इसके क्यास मायने हैं? आइए, यहां इन पहलुओं को समझने की कोशिश करते हैं।

इंडोनेशिया दुनिया की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है। यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा लोकतंत्र भी है। इंडोनेशिया में 85 फीसदी मुस्लिम और सिर्फ 2 फीसदी हिंदू हैं। यह और बात है कि इसके 2000 रुपये के करेंसी नोट पर आपको भगवान गणेश की तस्वीेर दिखाई देती है। इंडोनेशिया इकलौता ऐसा देश है जहां भगवान गणेश की तस्वीरर करेंसी नोट पर है। भगवान गणेश की तस्वीर के साथ नोट पर इंडोनेशिया के पूर्व शिक्षा मंत्री की हजर देवान्तआर की तस्वीवर भी दिखती है। नोट के पीछे के साइड में क्लाीस में पढ़ते बच्चों की पिक्च्र बनी है।

करेंसी नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर का कारण

इंडोनेशिया की सरकार ने 6 धर्मों को आधिकारिक तौर पर मान्यएता दी है। इनमें इस्ला्म, प्रोटेस्टैंतटिज्मी, कैथोलिज्मे, हिंदू, बौद्ध और कन्फ्यू शिअनिज्मि शामिल हैं। देश में सिर्फ 1.7 फीसदी हिंदू आबादी होने के बावजूद इसका इतिहास हिंदू मान्यकताओं और संस्कृकति से जुड़ा रहा है। ऐसी कई ऐतिहासिक साइट मिली हैं जो इंडोनेशियाई लोगों के साथ हिंदू धर्म के जुड़ाव को दिखाती हैं।

एक समय इंडोनेशिया का एक हिस्साी चोल वंश के राजाओं के अधीन रहा है। इसी दौरान वहां कई मंदिर बनाए गए। भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि कला और विज्ञान के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। उनकी पूजा-अर्चना शिक्षा के भगवान के तौर पर होती है। इस तरह भगवान गणेश करेंसी नोट की थीम में बिल्कु ल फिट बैठते हैं। इन्हीं बातों के कारण इंडोनेशिया ने भगवान गणेश को अपने 2000 रुपये के करेंसी नोट में जगह दी है।

दिल्लीं के सीएम ने क्या कहा है?

दिल्लीं के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर हमारे करेंसी नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी के चित्र होंगे तो हमारा देश तरक्की करेगा। उन्होंनने इस मुद्दे पर पीएम मोदी को एक-दो दिन में पत्र लिखने की बात कही है। उन्होंने सवाल किया, ‘जब इंडोनेशिया ऐसा कर सकता है तो हम क्यों नहीं? नए करेंसी नोटों पर ये चित्र प्रकाशित किए जा सकते हैं।’

भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति का जिक्र करते हुए केजरीवाल बोले कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के लगातार कमजोर होने के कारण देश नाजुक स्थिति से गुजर रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम सभी चाहते हैं कि भारत समृद्ध हो और यहां का हर परिवार समृद्ध हो। हमें बड़े पैमाने पर स्कूल और अस्पताल खोलने हैं।’

बीजेपी ने दिया केजरीवाल को जवाब

बीजेपी नेता और सांसद मनोज तिवारी ने जवाब में कहा कि करेंसी नोटों पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी के चित्र छापने की केजरीवाल की मांग चुनाव से पहले अपनी पार्टी के ‘हिंदू विरोधी कुरूप चेहरे’ को छिपाने की ‘असफल कोशिश’ है। उन्हों ने मांग की है कि केजरीवाल ने जो कहा, यदि वह वास्तव में उस बात से इत्तेफाक रखते हैं, तो उन्हें दिल्ली के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम और आप की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया को ‘हिंदू देवताओं के खिलाफ बोलने’ के कारण पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.