Friday, March 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home हरिद्वार

पंचायत बैठक में प्रधान और ग्रामीणों में जमकर चले लात-घूंसे

Frontier Desk by Frontier Desk
23/08/25
in हरिद्वार
पंचायत बैठक में प्रधान और ग्रामीणों में जमकर चले लात-घूंसे
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

शिकायत के बाद पड़ताल में जुटी पुलिस

लक्सर। लक्सर में पंचायत बैठक में प्रधान और ग्रामीणों में मारपीट हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि लात घूंसे चलने लगे। घटना के बाद ग्राम प्रधान ने एक युवक पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है। विवाद के दौरान ग्राम प्रधान का भतीजा भी घायल हो गया। वहीं युवक ने ग्राम प्रधान पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सुल्तानपुर पुलिस चौकी में तहरीर दी है। चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामला संज्ञान में है, युवक की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है।

लक्सर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर कुनारी में बीते दिन आयोजित समीक्षा बैठक उस समय रणक्षेत्र में बदल गई, जब ग्राम प्रधान और गांव के ही युवक के बीच कहासुनी मारपीट तक जा पहुंची। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे। विवाद के दौरान ग्राम प्रधान का भतीजा भी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कार्यालय में पंचायत सदस्यों और ग्राम विकास अधिकारी के साथ विकास कार्यों व उच्च पेंशन योजना पर समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। इस बीच कुछ ग्रामीण भी बैठक में पहुंच गए।

प्रधान ने स्पष्ट किया कि यह बैठक केवल पंचायत सदस्यों के लिए है, इसी दौरान गांव के एक युवक ने आपत्ति जताई और तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। तनाव इतना बढ़ा कि प्रधान को बैठक स्थगित करनी पड़ी। लेकिन बाहर निकलते ही कहासुनी मारपीट में बदल गई। ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि युवक ने बैठक के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डाली और पंचायत का रजिस्टर फेंक दिया। उन्होंने कहा कि युवक आए दिन सरकारी काम में अड़चन डालता है और बदसलूकी करता है। ग्राम पंचायत सचिव खेम सिंह नेगी ने भी प्रधान के आरोपों की पुष्टि की।

खेम सिंह नेगी ने बताया कि बैठक के दौरान युवक ने सरकारी कार्य में व्यवधान डाला और प्रधान के साथ हाथापाई की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं युवक ने ग्राम प्रधान पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सुल्तानपुर पुलिस चौकी में तहरीर दी है। चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। युवक की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है, जबकि प्रधान या पंचायत सचिव की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .