MP में इस दिन एक मिनट भी नहीं कटेगी बिजली, जानें वजह

भोपाल : अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दौरान घर पर आयोजन देखने वालों के लिए कोई व्यवधान ना हो, इसको लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का बड़ा बयान सामने आया है। ऊर्जा मंत्री कहा है कि 22 जनवरी को पूरा देश खुशियां और हर्ष उल्लास बनाएगी। इस दौरान बिजली विभाग ने ऐलान किया है कि पूरे मध्य प्रदेश में एक मिनट के लिए भी लाइट नहीं जाएगी, क्योंकि इस दिन हर घर में भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को हर घर में देखा जाएगा। इसलिए कोई भी बिजली कटौती नहीं की जाएगी। बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है, जिसे लेकर दुनियाभर के रामभक्तों में उत्साह का माहौल है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश में बिजली दर बढ़ाने का प्लान किया जा रहा है। इसको लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि जो बिजली कंपनियां हैं वह प्रस्ताव देती हैं और उसके बाद इन प्रस्तावों पर नियामक आयोग सुनवाई करता है। सुनवाई के बाद निर्णय होता है। उन्होंने बताया कि सुनवाई के बाद बिजली दर बढ़ेगा या नहीं इसपर निर्णय लिया जाता है।। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों और आम लोगों के लिए प्रतिबद्ध है और हमारी कोशिश है कि लोगों को बिजली दर में जितनी राहत मिल सके उतनी हम करेंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश चुनावों से पहले पार्टियों ने सरकार बनने पर कुछ यूनिट बिजली मुफ्त देने का ऐलान किया था।

वहीं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के दौरान कांग्रेस के ना जाने पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अगर आज चुनाव होता तो यही कांग्रेसी भागते हुए वहां पर पहुंचते। गौरतलब है कि अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन है जिसमें कांग्रेस के नेताओं ने जाने से मना कर दिया है अब इस मामले को लेकर बीजेपी कांग्रेस को घेरने में लगी हुई है। इस दौरान कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी पर भी आरोप लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *