Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

IPL : ये 8 खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे पहला मैच, इस टीम का कप्तान भी बाहर

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
28/03/23
in खेल संसार
IPL : ये 8 खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे पहला मैच, इस टीम का कप्तान भी बाहर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आगाज अब बस होने ही वाला है लेकिन उसके शुरू होने से पहले 6 टीमों को बड़ा झटका लगा है. दरअसल इन 6 टीमों के कुल 8 खिलाड़ी पहले मैच से ही बाहर हो गए हैं. ये खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के हैं जो कि अपनी टीम के लिए नेदरलैंड्स के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे और इस वजह से वो आईपीएल के पहले मैच से बाहर रहेंगे. साउथ अफ्रीका और नेदरलैंड्स के बीच दो वनडे मैचों की सीरीज होनी है और इस सीरीज का आखिरी वनडे 2 अप्रैल को खत्म होगा. इसके बाद ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों से जुड़ पाएंगे.

आइए आपको बताते हैं नेदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली सीरीज से किन आईपीएल टीमों को नुकसान पहुंचा है और कौन-कौन से खिलाड़ी आईपीएल का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे.

8 खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे पहला मैच

डेविड मिलर- गुजरात टाइटंस का ये खिलाड़ी अपना पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. आईपीएल में गुजरात की टीम चेन्नई से पहला मैच खेलेगी और मिलर इस मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे. पिछले सीजन में मिलर ने कमाल की पारियां खेलकर गुजरात को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था.

क्विंटन डिकॉक– इस लिस्ट में दूसरा बड़ा नाम क्विंटन डिकॉक हैं जो कि लखनऊ सुपरजायंट्स के अहम खिलाड़ी हैं. डिकॉक विकेटकीपिंग के अलावा ओपनिंग भी करते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि उनके पहले मैच में नहीं खेलने की वजह से लखनऊ की टीम अब काइल मेयर्स से ओपनिंग करा सकती है.

सनराइजर्स हैदराबाद को सबसे तगड़ा नुकसान
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को साउथ अफ्रीका की वनडे सीरीज से सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है.सनराइजर्स के कप्तान एडेन मार्करम ही पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. मार्को यानसन और हेनरिक क्लासेन भी सनराइर्स हैदराबाद के सदस्य हैं और ये भी नेदरलैंड्स के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे.

दिल्ली, पंजाब और चेन्नई को भी झटका
बता दें दिल्ली कैपिटल्स के एनरिक नॉर्खिया, पंजाब किंग्स के कागिसो रबाडा और चेन्नई सुपरकिंग्स के सिसांदा मगाला भी पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. अब देखना ये है कि इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी का टीमों पर कितना प्रभाव पड़ता है.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .