Monday, March 9, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

विकास नहीं विनाश की राह में देहरादून की ये जानलेवा सड़कें

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
02/09/21
in उत्तराखंड, देहरादून
विकास नहीं विनाश की राह में देहरादून की ये जानलेवा सड़कें

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून l लगातार बारिश और अलग-अलग कामों के लिए खोदी गई दून की सड़कें इन दिनों खतरनाक स्थिति में हैं। कुछ सड़कें तो इस हालत में हैं कि वहां हर समय एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है। राज्य सरकार ने 15 सितंबर के बाद सड़कों को रिपेयर करने की बात कही है। लेकिन, फिलहाल दून के ज्यादातर सड़कें जिस हालत में उसे देखते हुए 15 सितंबर तक बहुत देर हो जाएगी। एक्सीडेंट के खतरों के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य पर भी टूटी-फूटी सड़कें बुरा असर डाल रही हैं।

फिलहाल सिटी के ज्यादा रोड चलने लायक नहीं रह गये हैं। जिन सड़कों को मानसून से पहले या मानसून के दौरान विभिन्न विकास कार्यो के लिए खोदा गया था, वहां हालात बेहद खराब हैं। इनमें सिटी की ज्यादातर मेन रोड शामिल हैं तो कई जगहों में आंतरिक सड़कों को भी खोदा गया है। पहले से खराब ये सड़कें बारिश के कारण और बुरी हालत में हैं।

वैसे तो सिटी की कई सड़कें बेहद बुरी हालत में हैं, लेकिन इंदरेश हॉस्पिटल से कारगी चौक तक का करीब दो किमी का सफर जानलेवा साबित हो रहा है। बरसात से पहले इस रोड को कई बार खोदा गया था। जहां गड्ढे हुए वहां टाइल्स लगाकर रिपेयर करने का प्रयास किया गया, लेकिन बारिश आई तो ये टाइल्स भी ज्यादातर जगहों पर धंस गई है। इन दिनों बिजली लाइन अंडर ग्राउंड करने के लिए यहां फिर से खुदाई हो रही है। बिना किसी सुरक्षा के उपाय पिछले दो हफ्ते से सड़क को जगह-जगह खोद दिया गया है। इससे यहां लगातार एक्सीडेंट हो रहे हैं।

हाईवे के भी बुरे हाल

हरिद्वार बाईपास हाईवे भी आईएसबीटी से लेकर कारगी चौक तक खतरनाक हो गई हैं। यहां सीवरेज लाइन के लिए सड़क को खोदा गया था। बाद में सड़क रिपेयर की गई, लेकिन बारिश में सड़क धंस गई। फिलहाल हर रोज यहां एक ट्रक मलबा डाला जा रहा है, लेकिन बारिश होते ही मलबा बह जाता है और सड़क फिर धंस जाती है। बेहद व्यस्त इस चौक पर जरा सी भी सावधानी हटने पर बड़ा हादसा हो सकता है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .